सिमडेगा में शिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, करंगागुड़ी शिवधाम में धार्मिक मेले का आयोजन
| तस्वीर वी न्यूज 24 ,करंगागुड़ी शिवधाम |
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / दीपक कुमार
सिमडेगा : MahaShivaratri 2023 देशभर में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में भारी भीड़ नजर आ रही है।झारखण्ड बिहार दिल्ली हो या अमृतसर लोग सुबह 5 बजे से ही लाइनों में लगकर भगवान की आराधना करने में लगे हैं। इस बीच उज्जैन में भी भस्म आरती की गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचे। महाशिवरात्रि पर आज कई जगहों पर भगवान शिव की बारात भी निकाली जाएगी।
यह भी पढ़े-
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सिमडेगा जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी शिवाले को सजाया गया इन शीवालों में से कई शिवालय काफी पुराने हैं जहां रोजाना श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रहती है। महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र के सभी शिवाले को रंग रोगन कर सजाया गया है। साथ ही रंग बिरंगी बिजली प्रकाश की व्यवस्था भी गई है ।जिले के करंग करंगागुड़ी,केतुंगधाम, सरना मंदिर, केला घाट, महावीर मंदिर ,गुलजार गली मंदिर, पाकड़टांड के घागरा, ठेठईटांगर के छुरियाधाम समेत सभी शिवालयों में महाशिवरात्रि पूजा की तैयारियां जोरों पर है।
करंगागुड़ी शिवधाम मैं महाशिवरात्रि सह धार्मिक मेला 17 फरवरी से शुरू हो गया शुक्रवार को अधिवास पूजन एवं रात्रि में धार्मिक चलचित्र का आयोजन किया गया वही 18 फरवरी को महाशिवरात्रि महाशिवरात्रि पूजन अखंड हरिकीर्तन दूध वितरण प्रवचन एवं 3:30 से शिव बारात झांकी होगी मौके पर दोपहर 1:00 से महाप्रसाद वितरण 2:30 बजे से धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद