बिहटा में महाशिवरात्रि पर अति प्राचीन बाबा बिटेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
पटना : से सटे बिहटा स्थित अति प्राचीन बाबा बिटेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं का हुजूम दिख रहा है, जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु काफी लंबी लाइन में लगे हुए थे, जहां सुबह से ही बाबा को जलाभिषेक और पूजा करने दूर-दूर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, मंदिर प्रशासन की तरफ से पुरुष और महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग लाइन की व्यवस्था की गई है .
यह भी पढ़े-
जहां एक-एक कर सभी को मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा है और जलाभिषेक और पूजा करा कर बाहर निकाला जा रहा है, इसके अलावा स्थानीय पुलिस की टीम भी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है, महिला और पुरुष सिपाही मंदिर के सभी द्वार पर तैनात हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर के चारों तरफ सीसीटीवी की निगरानी में किया जा रहा है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद