Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    तुर्किये में सीरिया भूकंप से मरने वालों की संख्या 50 हजार के पार

     

    तुर्किये में सिरिप्या  भूकंप से मरने वालों की संख्या  50 हजार के पार


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  रायटर्स

    अंकारा,  तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंपों से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 50,000 से अधिक हो गई। जानकारी के अनुसार, अकेले तुर्किये में भूकंप से 44,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी (एएफएडी) ने कहा कि शुक्रवार रात को भूकंप के कारण तुर्किये में मरने वालों की संख्या बढ़कर 44,218 हो गई।


    यह भी पढ़े-

    सिमडेगा जोकबहार में टीवीएस के आमने सामने की टक्कर में एक ग्रामीण की मौत

    सिमडेगा जोकबहार में टीवीएस के आमने सामने की टक्कर में एक ग्रामीण की मौत



    मृतकों की संख्या 50 हजार के पार

    वहीं, सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 5,914 पहुंच गई। साथ ही दोनों देशों में संयुक्त मृतकों की संख्या 50,000 से ऊपर हो गई। बता दें कि 6 फरवरी को तुर्किये और सीरिया में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें कई शहर बुरी तरह तबाह हो गए हैं। भूकंप प्रभावित तुर्किये की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन दोस्त शुरू किया था। ऑपरेशन दोस्त के तहत एनडीआरएफ के 151 कार्मिकों और डॉग स्क्वायड की 3 टीमों ने भूकंप प्रभावित तुर्किये की सहायता की।


    हटे प्रांत में जारी था बचाव अभियान

    तुर्किये के आंतरिक मंत्री सोयलू ने बुधवार देर रात राज्य प्रसारक टीआरटी के साथ एक साक्षात्कार में बताया था कि भूकंप से बुरी तरह से प्रभावित हटे प्रांत के दो इमारतों में बचाव आभियान चलाया जा रहा है। टीमें लगातार शवों की छानबीन कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि अन्य जगहों पर तलाशी अभियान समाप्त हो गया है।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Chhattisgarh Road Accident : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में बीती रात हुए एक बड़े सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई


    तुर्किये में लाखों इमारतें क्षतिग्रस्त

    तुर्किये के पर्यावरण और शहरीकरण मंत्री मूरत कुरुम ने कहा कि विनाशकारी भूकंप के कारण 1,64,000 इमारतें या तो ढह गई हैं या क्षतिग्रस्त हुई है। इस बीच, उत्तर पश्चिमी सीरिया में स्थानीय नागरिक सुरक्षा ने कहा कि देश में दोबारा भूकंप आने के डर के कारण हजारों बच्चे और हजारों परिवार कारों और टेंटों में शरण ली है।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728