Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    उपेंद्र कुशवाहा ने दिया एमएलसी पद से इस्तीफा संस्कृत में कसा सीएम नितीश और जदयू पर तंज

    उपेंद्र कुशवाहा ने दिया एमएलसी पद से इस्तीफा संस्कृत में कसा सीएम नितीश और जदयू पर तंज


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  अमिताभ मिश्रा 

    पटना। नवगठित राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उनकी जदयू के साथ बंधी आखिरी डोर भी टूट गई। हालांकि, कुशवाहा विधान परिषद में मनोनीत सदस्य थे। एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू पर तंज भी कसा। इसके लिए उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में कुशवाहा ने संस्कृत के मंत्र को लिखते हुए अपनी बात कही है।

    यह भी पढ़े-

    तुर्किये में सीरिया  भूकंप से मरने वालों की संख्या  50 हजार के पार

    तुर्किये में सीरिया भूकंप से मरने वालों की संख्या 50 हजार के पार


    कुशवाहा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री जी, "त्वदीयं वस्तु तुभ्यमेव समर्पये।" आज मैंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा सौंप दिया। मन अब हल्का है। चक्रव्यूह से बाहर आ जाने की सुखद अनुभूति हो रही है। याचना का परित्याग कर रण के रास्ते पर निकल पड़ा हूं। इस पोस्ट में उपेंद्र कुशवाहा ने विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के साथ इस्तीफा सौंपते समय ली गई तस्वीर भी साझा की है। बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा ने नए दल के गठन के दिन ही विधान परिषद की सदस्यता से त्यागपत्र देने की घोषणा की थी।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    सिमडेगा जोकबहार में टीवीएस के आमने सामने की टक्कर में एक ग्रामीण की मौत



    उस दिन विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर पटना से बाहर थे, इसलिए कुशवाहा अपना त्यागपत्र नहीं सौंप सके थे। सभापति गुरुवार को पटना लौटे। इसके बाद शुक्रवार को इस्तीफा सौंपने को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने उनसे बातचीत भी की थी। कुशवाहा 17 मार्च, 2021 को विधान परिषद में राज्यपाल की ओर से नामित हुए थे। उनका कार्यकाल 16 मार्च, 2027 तक था। इस सीट के रिक्त होने की घोषणा के बाद बचे हुए कार्यकाल के लिए किसी नए सदस्य का मनोनयन होगा।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Chhattisgarh Road Accident : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में बीती रात हुए एक बड़े सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई


    संस्कृत के मंत्र में से एक शब्द गायब

    उपेंद्र कुशवाहा ने जो मंत्र अपनी पोस्ट में लिखा है, उसमें से एक शब्द गायब कर दिया है। दरअसल, यह एक नैवेद्य मंत्र यानी भगवान को भोग लगाने का मंत्र है। पूरा मंत्र कुछ इस प्रकार है- त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर।। इसका हिंदी में अर्थ है- हे गोविन्द, आपका ही सब दिया हुआ है, जो आपको ही समर्पित कर रहे हैं, हे परमेश्वर, आपके मुख के सामने जो भी है, उसे प्रसन्नता से ग्रहण करें।


    खास बात यह भी है कि कुशवाहा के ट्विटर खाते से ब्लू टिक हट गया है। जबकि जदयू में रहते समय उनके इस खाते पर ब्लू टिक दिखाई पड़ता था। खबर लिखे जाने तक कुशवाहा के इस ट्वीट को 69 बार रीट्वीट किया गया था। इसे 517 लाइक्स मिल चुके थे और बार इस कोट किया गया था। इस ट्वीट को करीब 10 हजार से अधिक लोग देख चुके थे।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728