उत्तर प्रदेश के गजरौला में बस हादसे दस यात्री घायल
अमरोहा : गजरौला में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेली डिपो की एक रोडवेज बस के चालक को झपकी आ गई। इसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार दस यात्री घायल हो गए। घायलों को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद जाम की समस्या भी बनी रही।
यह भी पढ़े-
हादसा चौपला पुल के ऊपर हुआ। बरेली के फतेहगंज निवासी जय प्रकाश बरेली डिपो की रोडवेज बस के चालक हैं। इस बस पर कंडेक्टर प्रताप सिंह भी बरेली के ही निवासी हैं। सोमवार की रात 12 बजे दोनों कर्मचारी बस लेकर दिल्ली जा रहे थे। बस में लगभग 34 यात्री और एक बालक सवार था। जैसे ही बस बस गजरौला में हाईवे पर चौपला फ्लाईओवर पर पहुंची तो चालक को झपकी आ गई। जिससे बस डिवाइडर से टकरा गई।
बस में सवार दिल्ली के अशोक नगर निवासी अजय कुमार, विष्णु, रजनीश, रवि, दीपक, मुरादाबाद के गांव खाता निवासी धर्मवीर व मनोज, बरेली निवासी उपासना और चालक प्रताप सिंह घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। प्रताप सिंह, जय प्रकाश व अजय सीएचसी में भर्ती कराए गए, जबकि बाकी घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़े-
इस दौरान घायल उपासना का आरोप है कि बस से उसका बैग गायब हो गया। बैग में 70 हजार रुपये के आभूषण रखे थे। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया। दोपहर को परिवहन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची और जांच की। टीम के सदस्य नाजिर हुसैन ने बताया कि डिवाइडर से बस टकराने के कारण नौ यात्री और परिचालक घायल हुए हैं। परिचालक को बरेली भर्ती कराया गया है, जबकि बालिका द्रोपदी को मेरठ रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अरिहंत सिद्धार्थ ने बताया कि सभी यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद