राजधानी दिल्ली में गलत जानकरी देने पर चार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी
नई दिल्ली,सीलमपुर इलाके में एक युवक को गलत जानकारी देने का विरोध करना भारी पड़ गया। चार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। युवक को लहूलुहान करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। घायल राजा (27) को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े-
जानें पूरा मामला
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की है। राजा परिवार के साथ लक्ष्मी नगर इलाके में रहता है। उसका अपना कारोबार है। वह रविवार देर रात को अपने दो दोस्त समीर व आमीर के साथ ब्रह्मपुरी में अपने मामा के घर गया था। ब्रह्मपुरी पहुंचे तो मामा का घर बंद था, वह तीनों वहां लौटने लगे।
यह भी पढ़े-
ब्रह्मपुरी पुलिया के पास पहुंचे तो चार युवक खड़े थे, पीड़ित ने उनसे पूछा कि कोई दुकान खुली होगी क्या, जिससे वह सिगरेट खरीद सके। उन युवकों ने उसे झुग्गियों के पास भेज दिया, वहां भी दुकान बंद थी। वह अपने दोस्तों के साथ वापस उन युवकों के पास पहुंचा और गलत जानकारी देने का विरोध करने लगा। आरोप है कि बदमाशों ने पिस्टल निकाली और पीड़ित को गोली मार दी।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद