सीतामढ़ी आपसी विवाद में एक छात्र ने दूसरे छात्र को चाकू मार घायल किया
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी : इस वक्त की एक बड़ी खबर सीतामढ़ी शहर से है जहां राम पदारथ नगर के शिवालय रोड में इंटर के छात्रों ने आपसी विवाद में एक छात्र ने दूसरे छात्र को चाकू मार कर बुरी तरह घायल कर दिया है। घायल छात्र अंदाज कुमार कारगिल चौक स्थित कुशवाहा छात्रावास में रहता है।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से छात्र को शहर के निजी अस्पताल ले भर्ती कराया गया है। छात्र की हालत गंभीर है।
यह भी पढ़े=
चाकू सीने के पास लगा है जिसके कारण खून ज्यादा बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार की सुबह 9 बजे के आसपास की है। स्टूडेंट्स के बीच कोचिंग क्लास में सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। विवादित इतना बढ़ा कि कोचिंग से निकलते ही रास्ते में आरोपित छात्र ने अंदाज को चाकू मारकर घायल कर दिया।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद