Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार के कैब ड्राइवर ने दिल्ली में महिला की गला घोट कर कर दी हत्या


    बिहार के कैब ड्राइवर ने दिल्ली में महिला की गला घोट कर कर दी हत्या

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / अमित मेहलावत 

    नई दिल्ली,  दिल्ली पुलिस ने एक कैब चालक को गिरफ्तार किया है, जिसने शादी के लिए राजी नहीं होने पर एक महिला की हत्या कर दी थी। मामला पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर का है। पुलिस ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। आरोपी की पहचान शिव शंकर मुखिया के रूप में हुई है, जो बिहार के मधुबनी का रहने वाला है और कैब ड्राइवर का काम करता है। वह शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। पुलिस ने कहा आरोपी वर्तमान में अपने परिवार के साथ चिराग दिल्ली में रहता है और उसकी पत्नी घरेलू कामकाज करती है।



    यह भी पढ़े-

    एनडीआरएफ वाराणसी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर: बचावकर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया

    एनडीआरएफ वाराणसी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर: बचावकर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया



    26 फरवरी को की गई थी हत्या

    पुलिस को 26 फरवरी को हत्या की सूचना मिली और वह घटनास्थल पर पहुंची, जहां एक 30 वर्षीय महिला का शव फर्श पर पड़ा मिला। अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि पीड़िता के मुंह के अंदरूनी हिस्से के अलावा अन्य जगह के साथ सिर में चोट लगी थी, जिससे पता चलता है कि गला दबाया गया था।


    यह भी पढ़े-


    .com/img/a/

    सीतामढ़ी एसपी ने एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में रक्तदान शिविर का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ




    सीसीटीवी में दिखा था संदिग्ध

    पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान पीड़िता के एक दोस्त ने पुलिस को बताया कि एक टैक्सी ड्राइवर उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। पीड़िता का दोस्त न तो उस व्यक्ति से मिला था और न ही उसकी तस्वीर देखी थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता गुगुलोथ ने कहा कि उसे शाम 07:13 बजे लेन में प्रवेश करते और 07:27 बजे बाहर आते देखा गया। पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया कि उसे लगभग एक महीने पहले एक फोन आया था, जहां फोन करने वाले ने उसे अपनी पत्नी को छोड़ने की धमकी दी थी। उसने आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी।



    कैब नंबर से आरोपी की तलाश हुई शुरू

    पुलिस को पता चला कि एक कैब चालक पीड़िता से मिलने आता था, जिसका नंबर-4 से शुरू होता था और 5 पर खत्म होता था। फिर समान नंबर वाली कैब की जांच की गई। डीसीपी ने कहा कि उन्हें यह भी पता चला कि आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा नंबर 11 पर खत्म हो रहा था। कॉल डिटेल का विश्लेषण करने के बाद उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने खुलासा किया कि वह नोएडा में तीन साल पहले एक पारस्परिक मित्र के माध्यम से पीड़िता के संपर्क में आया था। पुलिस ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता था और इसलिए महिला को उसने मनाने की कोशिश की थी, लेकिन वो नहीं मानी। आरोप है कि गुस्से में आकर वह महिला के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा। पुलिस ने कहा कि जब महिला चिल्लाना शुरू किया, तो उसने उसे मार डाला। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728