Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Siwan News :अवैध वसूली मामले में 11 पुलिसकर्मि निलंबित ,थानाध्यक्ष ने दी जानकारी


    Siwan News :अवैध वसूली मामले में 11 पुलिसकर्मि निलंबित ,थानाध्यक्ष ने  दी जानकारी


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / जितेद्र कुमार 

    सीवान: पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा के द्वारा अवैध बालू लटे ट्रक से वसूली मामले में महादेवा ओपी थाना के पांच पुलिसकर्मी और सराय ओपी थाना इलाके के छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. इन सभी निलंबित पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि सराय ओपी थाना के दारोगा हाता मोड़ और महादेवा ओपी थाना इलाके के हाईवे के आसपास अवैध तरीके से बालू लदे ट्रक से लगातार वसूली कर रहे थे. इसी मामले में लोगों ने गुप्त सूचना दी थी और इस पर सीवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया.


    यह भी पढ़े-

    बिहार के कैब ड्राइवर ने दिल्ली में महिला की गला घोट कर कर दी हत्या

    बिहार के कैब ड्राइवर ने दिल्ली में महिला की गला घोट कर कर दी हत्या


    निलंबित होने वाले लिस्ट में कौन-कौन है?

    इस मामले में 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है. इसमें सराय ओपी थाना इलाके के एएसआई छत्रपति सिंह, सिपाही जयनाथ यादव, हृदया सिंह, प्रेम कुमार यादव, संजय कुमार और चालक अरविंद कुमार शामिल है. वहीं, महादेवा ओपी थाना इलाके के एएसआई योगिंदर पासवान समेत तीन सिपाही और एक अंगरक्षक को एसपी के द्वारा निलंबित कर दिया गया है. इसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    एनडीआरएफ वाराणसी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर: बचावकर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया



    थानाध्यक्ष ने मामले की दी पूरी जानकारी

    इस पूरे मामले में सराय ओपी के थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार और महादेवा ओपी के थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पांडे ने बताया कि यह बड़ी करवाई सीवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर हुई है. वहीं, उपेंद्र कुमार ने बताया कि गोपनीय शाखा के पुलिस अवर निरीक्षक कैप्टन शाहनवाज को इसकी जांच का जिम्मा दिया गया था, जिसकी जांच रिपोर्ट सीवान के एसपी को सौंपी गई. इस रिपोर्ट पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. वहीं, एसपी के इस कार्रवाई की पूरे जिले में काफी चर्चा हो रही है. 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728