बिहटा विवाह समारोह में डांस कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में डांस संचालक को लगी गोली, हालत गंभीर
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का भी मामला बढ़ता ही जा रहा है ताजा मामला पटना से सटे बिहटा थाना इलाके का है। जहा बीते देर रात सोमवार की बिहटा थाना क्षेत्र के दिलावपुर गांव में शादी समारोह में आए नाच संचालक को हर्ष फायरिंग में गोली लग गई। घायल संचालक की पहचान रोहतास जिला निवासी केशव पासवान का पुत्र बीरबल पासवान के रूप में हुई है। घायल अवस्था में लोगों ने बीरबल पासवान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े-
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहटा थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव में शादी में नाच का आयोजन किया गया था . जहा नाच देख रहे लोगो के बीच में से जमकर हर्ष फायरिंग हुई जहा फायरिंग में नाच संचालक को गोली लग गई। घायल अवस्था में बीरबल पासवान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। रोहतास जिला से बिहटा के दिलावरपुर गांव में शादी समारोह में नाच प्रोग्राम करने साथी के साथ आया था इसी दौरान बीते देर रात्रि अचानक गोली चल रही थी फिलहाल वह खतरे से बाहर है और इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े-
घटना की पुष्टि करते हुए पटना सिटी एसपी पश्चिमी राजेश कुमार ने बताया कि बिहटा थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति को गोली लगी है, घायल व्यक्ति का इलाज नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घायल का फर्द बयान लिया जा रहा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद