Simdega News:सिमडेगा एसपी सौरभ ने किया बानो थाना का निरीक्षण ,दिएआवश्यक दिशा निर्देश
सिमडेगा : जिले के एसपी सौरभ कुमार ने मंगलवार को बानो थाना का निरीक्षण किया । मौके पर एसपी ने थाने में संधारित विभिन्न केस पंजी रजिस्टर आदि का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।एसपी ने पुलिस अधिकारी एवं जवानों के लिए बने भवन का भी निरीक्षण किया । और साफ-सफाई रखने की बात कही।
यह भी पढ़े-
मौके पर एसपी ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत करते हुए पुलिस एवं जनता के बीच के संबंध को मजबूत करने की अपील की । उन्होंने कहा जनता की थाना संबंधित हर समस्या का समाधान पुलिस के माध्यम से हो ।मौके पर थाना प्रभारी दिलीप मिंज एसआई जितेश कुमार आदि मौजूद रहे।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद