Latehar News:लातेहार जिले में सरहुल के प्रसाद खाने से 150 लोगों की तबीयत बिगड़ी 50 की हालत गंभीर
लातेहार : जिले के चंदवा में सरहुल पर्व के प्रसाद चना गुड़ खाने से चेटर और सांसंग पंचायत के करीब डेढ़ सौ लोग बीमार पड़ गए । गांव में अफरा-तफरी मचने के बाद मेडिकल टीम पहुंची पीड़ितों का उपचार किया कई लोगों को चंदवा सीएचसी और लातेहार सदर अस्पताल में भी इलाज किया गया । 2 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया वहीं समाचार लिखे जाने तक 56 लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है ।
यह भी पढ़े-
मिली जानकारी के अनुसार सरहुल पर चेटर और सांसंग पंचायत के सैकड़ों लोग दामर शक्ति खूंटा स्थल पहुंचे थे। पर्व के बाद सभी को चना गुड़ दिया गया इसके बाद सभी घर वापस आ गए । शनिवार की अहले सुबह से कई लोगों को उल्टी दस्त और बुखार आने लगा पीड़ित ने ग्रामीण चिकित्सक से उपचार कराएं । शनिवार की दोपहर तक मरीजों की संख्या बढ़ती चली गई और रविवार को स्थिति विकराल हो गई। देर शाम इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली इसके बाद एक टीम गांव में भेजी गई रविवार की रात 9:30 बजे तक देर रात 2:30 बजे तक सैकड़ों ग्रामीणों का उपचार किया गया। सोमवार को सिविल सर्जन लातेहार ने स्वयं प्रभावित गांवों का दौरा कर टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
यह भी पढ़े-
डॉक्टर एनके पांडे चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ एनके पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया सैया फूड प्वाइजनिंग का मामला लग रहा है । चना खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ी है । पीड़ित लोगों का इलाज किया जा रहा है । सैंपल ले लिए गए हैं । जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है । फिलहाल मरीजों का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर की टीम मरीजों पर लगातार नजर रख रही है। हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद