Simdega News: सिमडेगा थाना प्रभारी ने शांतिपूर्ण वातावरण में रामनवमी मनाने का किया अपील
सिमडेगा : में रामनवमी को लेकर सोमवार सिमडेगा थाना में विभिन्न अखाड़ा के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई । थाना प्रभारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में हुई । बैठक में सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में रामनवमी का त्यौहार मनाने का निर्णय लिया गया । बैठक में लोगों ने एकमत में कहा कि कोई भी ऐसा कार्य नहीं होगा जिससे किसी के भी धार्मिक या सामाजिक आस्था और भावना कोई ठेस ना पहुंचे ।
यह भी पढ़े-
थाना प्रभारी रवि प्रकाश ने पर्व त्यौहार के लिए जारी गाइडलाइन की जानकारी देते हुए सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के लोग खुद असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए उन्हें समाज की ओर से समझाने का कार्य करें ताकि विधि व्यवस्था में कोई परेशानी ना हो । मौके पर रामजी यादव संजय शर्मा प्रदीप शर्मा हरि सिंह सहित शहर के गण्यमान लोग उपस्थित रहे .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद