Simdega News: सिमडेगा रामनवमी के अवसर पर आज आकर्षक झांकी निकाली जायेगी
सिमडेगा : राम नवमी के अवसर पर सिमडेगा में चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया रामनवमी प्रबंधन समिति महावीर मंडल के बैनर तले 4 दिनों तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया . जिसमें पहले दिन संध्या वंदन अखाड़ा और गुहार गेम का आयोजन किया गया . दुसरा दिन शाम को शो गेम का आयोजन किया गया . इसके बाद आज 29 मार्च को विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा भव्य और आकर्षक झांकियां निकाली जाएगी .
यह भी पढ़े-
30 मार्च को रामनवमी के मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें हजारों की संख्या में सनातन धर्म को मानने वाले लोग शामिल होंगे विभिन्न अखाड़ा समिति के लोग विशाल महावीरी ध्वजा के साथ अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन करते हुए नगर भ्रमण कर महावीर चौक पहुंचेंगे .राम नवमी के अवसर पर पूरा शहर में रोड के दोनों तरफ लाल और केसरिया झंडा से पटा परा है जो देखते ही बनता है . शहर के मुख्य स्थल महावीर चौक हर रात हजरों की संख्या में स्थानीय लोग अखाड़ा वादन झांकी शो गेम आदि प्रतियोगिता आनंद उठाते है. जिसमें पारंपरिक हथियार के साथ देश प्रेम और रामायण के चरित्र को दर्शाया जाता है .
जिले में रामनवमी मानाने का इसका इतिहास तक़रीबन 41साल पुराना है . 1982 ईस्वी में सबसे पहले शहर के कुछ उत्साही युवकों ने महावीर चौक में बजरंगी झंडा एकत्र कर खेल और पूजा का आयोजन किया . जिसे यंहा के लोगों ने खूब सराहा और पसंद किया . इसके बाद से महावीर चौक में ही छोटे स्तर से प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया गया . जिसमें शहर के कई रामनवमी समिति और गुमला से आए लोगों के द्वारा पारंपरिक हथियार से हैरतअंगेज करतब पेश किए गए . इसके बाद से लगातार साल दर साल प्रतियोगिता का उत्साह बढ़ता गया .
यह भी पढ़े-
और धीरे-धीरे यह प्रतियोगिता एक विशाल रूप ले लिया . जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता के आयोजन में अजय अखोरी , संतोष अकेला , राज किशोर प्रसाद , नागिन चौधरी , त्रिलोकी प्रसाद , बृज किशोर प्रसाद ,ओमप्रकाश पिता रामू अग्रवाल , ,अशोक गोयल .मनमोहन लाल, राधे श्याम मित्तल ,चंद्र लाल , श्याम लाल शर्मा , जैसे लोगो ने आगे बढ़कर इस कार्यक्रम को बड़ा रूप देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद