Simdega News: सिमडेगा रामनवमी के अवसर पर निकाली गयी आकर्षक झांकी ,झांकी में सनातन धर्म के गौरवशाली इतिहास को दिखा
सिमडेगा : रामनवमी के उपलक्ष में सिमडेगा के महावीर चौक पर रामनवमी प्रबन्धक समिति सिमडेगा द्वारा आयोजित 4 दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन गुरुवार की रात्रि आकर्षक झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया . कार्यक्रम का शुभारंभ बजरंगबली के पूजा अर्चना के साथ किया गया . श्री राम नवमी प्रबंधन समिति की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में सिमडेगा के कई अलग-अलग अखाड़ों ने भाग लिया .
यह भी पढ़े-
अखाड़ों के सदस्यों ने अलग-अलग धार्मिक प्रसंगों पर कई आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया प्रतियोगिता में सनातन संस्कृति का गौरवमयी इतिहास रामायण पर आधारित झांकी दिखाई गयी . इस प्रतियोगिता में बजरंगी संघ हरिपुर , महावीर चौक महावीर मंदिर , नीचे बाजार राम जानकी मंदिर ,बाबा किनराम , बाबा बैजनाथ , श्री राम अखाड़ा टोंगरी टोली, युद्ध कंबीनेशन के द्वारा मनमोहक झांकी दिखाया गया .
आज 30 मार्च को रामनवमी के मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें हजारों की संख्या में सनातन धर्म को मानने वाले लोग शामिल होंगे विभिन्न अखाड़ा समिति के लोग विशाल महावीरी ध्वजा के साथ अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन करते हुए नगर भ्रमण कर महावीर चौक पहुंचेंगे .
|
आपको बताते चले की 41साल पहले .1982 ईस्वी में सबसे पहले शहर के कुछ उत्साही युवकों के द्वारा महावीर चौक में बजरंगी झंडा एकत्र कर खेल और पूजा का आयोजन किया गया . तब से आज तक हर्षो उल्लास के साथ इस कार्यकम का आयोजन किया जा रहा है . इस मौके पर सिमडेगा के डीसी , एसपी, एसडीओ, वीडियो,सीओ , थाना अध्यक्ष के साथ-साथ विभिन्न हिदू संघटन गण्यमान व्यक्ति उपस्थित रहे .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद