सीतामढ़ी पूर्व विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाल-बाल बचे विधायक
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी: इस वक्त की एक बड़ी खबर सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर से है जहां राजमार्ग-22 पर मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी आ रही पूर्व विधायक सह जिला प्रभारी भावना झा की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में भावना झा बाल-बाल बची है। वही ड्राइवर एवं पीए को गंभीर चोटे आई है।
यह भी पढ़े-
बताया जा रहा है कि भावना झा सीतामढ़ी शहर के ललित आश्रम स्थित कॉन्ग्रेस दफ्तर में बैठक के लिए आ रही थी। हादसे से कुछ वक्त पहले उन्होंने रुन्नीसैदपुर के पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया था। बैठक के बाद सीतामढ़ी के रास्ते में थुम्मा के समीप उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
यह भी पढ़े-
जानकारी के मुताबिक गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में वाहन चालक नवल सिंह, पीए विजय कुमार मिश्र को गंभीर चोटें आई है। इसके अलावा उनके अंगरक्षक विपिन कुमार और रुनीसैदपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह राठौर को मामूली चोटें आई है। कहा जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है।
कांग्रेस नेता शम्स शाहनवाज ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही शहर से कांग्रेस साथी घटनास्थल पर पहुंच गए। वहां पर तुरंत रुन्नीसैदपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से सदर अस्पताल लेकर आए। सूचना पर जिलाधिकारी ने भी सदर अस्पताल पहुंचकर भावना झा का कुशल क्षेम पूछा।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद