वेटरन्स ऑल इंडिया ने सेकंड बिहार टॉपर भूमि कुमारी को स्मृति चिन्ह भेंट किया
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / दीपक कुमार
सीतामढी़ : वेटरन्स ऑल इंडिया (अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन) द्वारा बिहार इंटरमीडिएट वाणिज्य संकाय परिक्षा में दूसरी सेकंड बिहार टॉपर भूमि कुमारी को संगठन के जिला कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने फूल माला पहनाते हुए तिरंगा अंगवस्त्र व संगठन के प्रतिक चिह्न भेंट कर स्नेहिल मुलाकात करते हुए बताया बच्ची ने जो उपलब्धि हासिल किया वह काबिले तारीफ है।
यह भी पढ़े-
भूमि एक साधारण परिवार से है समुचित संसाधनों के वगैर अपनी मेहनत और लगन से उसने जो उपलब्धि हासिल की है वह अन्य बच्चे एवं बच्चियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। इसके इस उपलब्धि पर परिवार गांव समाज समेत पूरे जिले में खुशी का माहौल है। साथ में उपस्थित युवा टीम के रविंदर कुमार, प्रभात कुमार, पवन गुप्ता, सुरसंड थाना में पदस्थापित दारोगा नेहा कुमारी, चालक उमेश कुमार समेत अन्य गणमान्य लोगों ने बच्ची के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए बधाई दिया साथ में भूमि के पिता, दादा एवं परिवार के सदस्य मौजूद थे।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद