Sitamarhi News: सीतामढ़ी पति ने चाकू से गर्दन रेतकर पत्नी की हत्या कर दी
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी : जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के मदनपटी गांव में घरेलू विवाद में सोमवार की देर एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गर्दन रेत कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि ईंट से उसके चेहरे को कूचलकर हत्या की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दल-बल के साथ पहुचकर लोगों से पूछताछ की।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी शिवचंद्र दास की 50 वर्षीय पत्नी फूलन देवी के रूप में की गई है।
यह भी पढ़े-
आरोपित पति शिवचंद्र दास सब्जी बेचकर परिवार चलाता था। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वह नशे में धुत रहता था और अपनी पत्नी को मारता पिटता था। नशा करने को लेकर कमाई की सारे पैसे खर्च करदेता था जिसका विरोध पत्नी करती थी।घर खर्ची के लिए जब भी फूलन द्वारा पैसे की मांग करती थी तो पति द्वारा बेरहमी से पिटाई की जाती थी। सोमवार को भी शिवचंद्र द्वारा पत्नी की पिटाई की गई थी जिसकी शिकायत वह 112 पर की थी। शिकायत के आधार पर 112 नंबर की टीम पहुचकर शिवचंद्र को डांट फटकार लगाते हुए आईनदे ऐसे हड़कत नही करने की हिदायत दी थी जिसे वह नाराज होकर घटना अंजाम देकर भाग निकला।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद