सीतामढ़ी की दो बहनों ने एक साथ इंटरमीडिएट साइंस में लहराया परचम।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढी। जामिया अरबिया दारुल उलूम कपरौल सीतामढ़ी के महासचिव सह समाजसेवी मौलाना मो. इश्तेयाक आलम की दोनों पुत्री ने इंटर साइंस में फर्स्ट डिवीज़न से सफलता प्राप्त कर परिवार एवं समाज का नाम रौशन किया है। बुशरा परवीन ने 373 अंक वहीं उज़मा परवीन ने 387 अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट साइंस में सफलता का परचम लहराया। दोनों बहनें महंत रघुनाथ दास बालिका उच्च विद्यालय सीतामढ़ी की छात्रा रही हैं। उज़मा ने सभी विषयों में डिस्टंसन प्राप्त की जबकि बुशरा ने हिंदी, उर्दू व रसायन विज्ञान में डिस्टंसन प्राप्त की।दोनों बचपन से मेधावी रही हैं। मैट्रिक में बुशरा ने 405 एवं उज़मा ने 403 अंक लाकर अपने प्रतिभा का डंका बजा चुकी हैं। अब मुस्लिम समुदाय में शिक्षा के प्रति जागरूकता आई है, वह भी अब किसी से पीछे नही है।
यह भी पढ़े-
इश्तेयाक आलम ने बताया कि बुशरा एवं उज़मा बचपन से मेधावी रही हैं। दोनों पुत्री ने अपने प्रतिभा के कारण परिवार को प्रतिष्ठा दिया है, संसाधन की कमी के बावजूद इन दोनों ने बेहतर रिजल्ट लाकर हम लोगों को प्रोत्साहित किया है। वहीं बुशरा व उजमा ने बताया कि मेरी सफलता के पीछे मेरी मां और पिता का हाथ है। इन लोगों ने पुत्र व पुत्री का बिना भेदभाव किये हम लोगों को पढ़ने का अवसर प्रदान किया। वहीं दूसरे लड़कियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एक लड़की का पढ़ना पूरे परिवार के पढ़ने जैसा है। बुशरा और उज़मा ने बताया कि डाक्टर बन कर समाज की सेवा करना चाहती है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद