जल शपथ, स्वच्छता व जल गीत एवम पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
पटना:- विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र पटना के सभागार मे नेहरू युवा केंद्र पटना व श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र पटना के संयुक्त तत्त्वाधान व जल संवाद, परिचर्चा , जल शपथ, स्वच्छता व जल गीत एवम पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही विश्व जल दिवस के इस अवसर पर जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के" कैच द रेन " - वर्षा जल संग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जो की पटना जिला के 50 चिंहित ग्रामो में आयोजित किया जायेगा।
यह भी पढ़े-
आज के इस कार्यक्रम में जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के संयुक्त निदेशक गोपाल शर्मा ने जल जीवन की जरूरत विषय पर बच्चो, युवाओ , स्पेयर हेड सदस्यों, गंगादूतो, छात्र- छात्राओ व अन्य को पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारियां दिया। श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र के निदेशक श्री अमिताभ ने उपस्थित लोगो को जल व गंगा शपथ दिलाया। पटना नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड अंबेसेडर श्री नितु कुमारी नवगीत ने स्वच्छता व जल गीत से अभीभुत किया। इस उपलक्ष्य पर कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र पटना के जिला युवा अधिकारी श्री पामीर सिंह, नमामि गंगे परियोजना पटना के जिला परियोजना पदाधिकारी श्री दीपेंद्र मणि, प्रेम युथ फाउंडेशन के संस्थापक श्री प्रेम कुमार उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े-
इस अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता में सभी वर्गो के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही उपस्थित सभी 200 सहभागियों को स्वच्छता प्रमाण पत्र दिया गया एवम नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक व नमामि गंगे स्पेयर हेड टीम सदस्य बबलु कुमार, ब्रिजेश कुमार, भास्कर सिंह राजपूत, अखिल कुमार, रवि प्रकाश व रंजन कुमार को उनके अच्छे कार्यो के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद