Bihta News :राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा:- नेहरू युवा केंद्र, पटना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह के निर्देश पर बिहटा प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बबलु कुमार के द्वारा पंचायत दयालपुर दौलतपुर के ग्राम पंचायत भवन बिलाप में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर संगोष्ठी व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया . कार्यक्रम में ज्ञान रंजन (प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस) पंचायत के उप मुखिया राम नगीना राय, पंचायत समिति प्रतिनिधि अजय कुमार,सरपंच जय कुमार ठाकुर रिपुंजय कुमार(वार्ड सदस्य ) अजय कुमार(वार्ड सदस्य )मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया पंचायती राज दिवस पर उप मुखिया राम नगीना राय के द्वारा ग्राम पंचायत की योजनाओं के बारे में ग्रामवासियो व युवाओं को अवगत कराया .
यह भी पढ़े-
पंचायत समिति प्रतिनिधि अजय कुमार ने बताया की सशक्त पंचायत सतत् विकास में युवाओं को आगे आने की आवश्यकता हैं इस अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम सुहानी प्रवीण ,द्वितीय साक्षी कुमारी एवं तृतीय स्थान पर मुकेश कुमार को आए हुए अतिथियों के द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन जय युवा क्लब, बिलाप एवं राज युवा क्लब, बिलाप के द्वारा किया गया खेल के क्षेत्र में बेहतर कर रहें युवा मंडल के सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया इस मौके पर मध्य विद्यालय बिलाप के प्रधान शिक्षक अनिल कुमार, मृतुन्जय कुमार,प्रवीण कुमार पाठक, सुभम राज, अंकित कुमार, रणधीर कुमार, प्रिंस कुमार, चन्दन कुमार, रौशन कुमार,आशीष कुमार एवं संध्या कुमारी समेत समाजसेवी उपस्थित रहे .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद