Bihta News :बिहटा में गिरफ्तार शराबी को छुड़ाने के दौरान असामाजिक तत्व के लोगो ने उत्पाद विभाग के टीम पर किया हमला
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
पटना : से सटे बिहटा थानाक्षेत्र के मूसेपुर गांव में उत्पाद विभाग की टीम पर असामाजिक तत्वों के द्वारा हमला किया गया है।जहा इस घटना में उत्पाद विभाग के वाहन क्षतिग्रस्त के साथ ही कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को बिहटा थानाक्षेत्र के मूसेपुर टोला के पास शराब पीने के मामले में शराबियों को पकड़ने के बाद मध और उत्पाद विभाग के गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर शराबियों को छुड़ा ले भागे.
यह भी पढ़े-
इधर इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी जख्मी हुए.घटना की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस पहूचकर गांव में कैंप कर रही है.साथ ही असमाजिक तत्वों की गिरफ्तारी को लेकर इलाके में छापामारी में जुट गई है. उत्पाद और मध निषेध विभाग को सूचना मिली कि बिहटा थानाक्षेत्र के मूसेपुर गांव में कुछ शराबी सड़क पर घूम रहे हैं जिसके बाद मध निषेध और उत्पाद विभाग के पुलिस ने शराब पीने के मामले में गांव के ही तोता राय व एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने ले आ रही थी.
यह भी पढ़े-
इसी दौरान उनके परिजन और आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस पर अचानक हमला कर और दोनों शराबियों को पुलिस के चुगुल से छुड़ा ले भागे.इस घटना में करीब आधा दर्जन पुलिस जख्मी हो गए।जानकारी मिलने के बाद बिहटा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती गांव में की गई है।फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में घेराबंदी कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़े-
वही घटना की पुष्टि करते हुए बिहटा थानाध्यक्ष सह सर्किल इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया की मूसेपुर गांव में उत्पाद विभाग के द्वारा शराब को लेकर छापेमारी की जा रही थी इसी दौरान दो लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी कर दोनों को ले जाया जा रहा था तभी कुछ लोगों ने उत्पाद विभाग के वाहनों पर हमला कर दोनों गिरफ्तार को छुड़ाकर ले भागे है। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और पूरे क्षेत्र को नाकेबंदी कर छापेमारी किया जा रहा है साथ ही हमला करने वाले लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद