Sitamarhi News :बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर के सिर में मारी गोली।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र /असफाक खान
सीतामढ़ी : इस वक्त की एक बड़ी खबर सीतामढ़ी शहर से जहाँ बाइक सवार बदमाशों ने एक डॉक्टर को गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना आज दोपहर की है जब डॉ. जियाउद्दीन जावेद चर्चित डॉक्टर त्रिलोकी शर्मा के कोट बाजार स्थित आवास पर आए थे। वहां से दोनों स्कोर्पियो में बैठकर शिवहर निकलने वाले थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दिया।
इस घटना में डॉक्टर जावेद को सिर पर गोली लगी है, उनका इलाज शहर के ही निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। घटना के पीछे के कारणों का अबतक स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। शहर में जितनी मुंह, उतनी बातें हो रही है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद