Tamil Nadu News: कोंग्रेस नेता के बिगड़े बोल राहुल गाँधी को सजा सुनाने वाले जज को दी जीभ काटने की धमकी
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / ब्यूरो रिपोर्ट
नई दिल्ली, तमिलनाडु में कांग्रेस के एक नेता ने पार्टी के सत्ता में आने पर राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाने वाले जज की जीभ काट देने की धमकी दी है। कांग्रेस नेता के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस की अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा ने तमिलनाडु के डिंडीगुल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता का विरोध- प्रदर्शन कर रही थी। इस प्रदर्शन में पार्टी के जिला प्रमुख मणिकंदन ने कहा कि 23 मार्च को सूरत कोर्ट के न्यायाधीश ने हमारे नेता राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाई।
यह भी पढ़े-
कांग्रेस नेता मणिकंदन के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
उन्होंने कहा कि सुनिए जस्टिस एच वर्मा, जब कांग्रेस सत्ता में आएगी, तो हम आपकी जीभ काट देंगे। मणिकंदन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और डिंडीगुल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिछले महीने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम पर टिप्पणी के लिए दोषी ठहराया गया था। उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी। उनकी सजा के बाद राहुल गांधी को संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद