Sitamarahi News: मोदी सरकार की तानाशाह रवैए के खिलाफ कोंग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी :मोदी सरकार की तानाशाह रवैए के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आक्रामक मूड में है। शुक्रवार को सीतामढ़ी जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व विधायक भावना झा ने केंद्र की केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अदालती आदेश की आड़ में मोदी सरकार द्वारा कानून की धज्जियां उड़ाकर राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करना लोकतंत्र की हत्या है।
यह भी पढ़े-
ललित आश्रम गांधी मैदान में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भावना झा ने कहा कि अडानी-अम्बानी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या, नीरव मोदी देश की संपत्ति को लूट रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार इन घोटालेबाजों पर कार्रवाई करने की बजाए उन्हें बचाने पर तुले हुए हैं। चूंकि राहुल गांधी लगातार सत्ता के संरक्षण में जारी महालूट की बात उठा रहे थे, जो भाजपा और आरएसएस को खटक रहा था। आनन-फानन में राहुल गांधी की सदस्यता खत्म किया गया और उनका आवास तक छीन लिया गया। यहां तक कि पूर्व में गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा खत्म कर दी गई।
यह भी पढ़े-
उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने नरेन्द्र मोदी और अडानी का सम्बन्ध दुनिया को दिखाया तो बदले की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा की लोकतंत्र खतरे में है। जो लोग सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्हें जेल भेज दिया जा रहा है। उन्होंने कहा की राहुल गांधी के मामले में भी यही किया गया है। अब आम लोगों के बीच जाकर अपनी बात को रखेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से घबराकर मोदी सरकार कांग्रेस नेताओं को बदनाम और प्रताड़ित करने जुट गई है। भाजपा के दागी नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं विरोधी दल के नेताओं को चुन-चुन कर सताया जा रहा है। लोकतंत्र को बचाने की इस मुहिम में सारा विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लामबंद हो गया है।
प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना, प्रदेश प्रतिनिधि अफाक खान, रकटू प्रसाद, प्रमोद नील, सीताराम झा, कमलेश कुमार सिंह, रितेश रमण सिंह, शम्स शाहनवाज, राजीव कुमार काजू, संजय कुमार बिररख, वीरेंद्र कुशवाहा, विपिन झा, अंजारुल हक, डॉ.मोबिनुल हक, संजय शर्मा, मुश्ताक सरवर, अख्तर रजा खान, आलोक राठौर, हैदर अंसारी, मणि भूषण सिंह, राजीव कुशवाहा, ब्रजेश पासवान, दिनेश सिंह, नागेंद्र मिश्रा, देव नारायण यादव, रंजीत साह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद