Sitamarahi News: तेज आंधी तूफान ब्रजपात में दो युवती की मौत एक युवती गंभीर रूप से घायल
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी : शुक्रवार को तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश के दौरान सीतामढ़ी जिले के बोखड़ा प्रखंड के महिसौथा गांव में ब्रजपात से दो युवती की मौत घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मृत युवती संजीता कुमारी और कविता कुमारी महिसौथा गांव की रहने वाली है जबकि गंभीर रूप से जख्मी पुनिता कुमारी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
यह भी पढ़े-
ग्रामीणों के मुताबिक तीनों युवती शुक्रवार की दोपहर एक बजे महिसौथा गांव के ही डुमरी टोल के पास बटाईदार वाली खेत में गेहूं काटने गई थी। इसी दौरान आंधी तूफान के साथ हुई बारिश से बचने के लिए पास के ही तार के पेड़ के नीचे छुपने चली गई जहां ब्रजपात से संजीता एवं कबिता की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि कविता की बड़ी बहन पुनिता गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
यह भी पढ़े-
सूचना मिलते ही बोखड़ा पुलिस पिकेट के प्रभारी त्रिपुरारी कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढी भेंज दिया है जबकि गंभीर रूप से जख्मी पुनिता कुमारी को इलाज के लिए बोखड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया है। सीओ पुष्पा कुमारी ने भी सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार एवं चितरंजन कुमार के साथ शिवजी भंडारी को घटना स्थल पर भेंज कर ब्रजपात से मृत एवं जख्मी युवतियों की कागजी प्रक्रिया करवाई है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद