Hajipur News: मोबाइल दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ राख
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / नागमणि
लालगंज:- लालगंज थाना क्षेत्र के मलंग हाट पर दिलावरपुर साईं बाबा मार्केट में स्थित "शिव साईं मोबाइल ऐसेसिरीज" नामक दुकान में बुधवार की रात्रि आग लग गई. जिससे दुकानदार को करीब सात लाख की क्षति हुई है. इस सम्बन्ध में लालगंज थाना को दिए अपने आवेदन में बेलसर ओपी क्ष्रेत्र के चकमस्जिद मझौली ग्राम निवासी दुकानदार सुकेश्वर कुमार सुधाकर उर्फ कमल सिंह ने लिखा है कि वह बुधवार की रात्रि करीब 09:00 बजे दुकान बंद कर अपने घर गया था. वृहस्पतिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने मोबाईल पर दुकान से धुआं निकलने की जानकारी दिया. जब हम दुकान पर पहुँचे तो उससे धुआं निकल रहा था.
यह भी पढ़े-
जिसके बाद हमने सटर का एक ताला खोला, जबकिं दूसरा ताला नही खुला. तब हमने उसे तोर दिया. फिर जब सटर उठाये तो अंदर का मंजर देखते ही मैं बेहोश होकर गिर गया. जब होश आया तो देखा कि दुकान अन्दर ही अंदर पूरा सुलग गया था, और सारा सामान जल क राख हो गया था. जले समानो में चार प्रिंटर जिसका कीमत- 60 हजार, एक लैपटॉप जिसका कीमत एक लाख, रेडमी का 10 पीस मोबाइल जिसका कीमत डेढ़ लाख, कैस 25 हजार करीब, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, फिक्स डिपाजिट और जमीन का पेपर, एक वीडियो कैमरा जिसका कीमत लगभग 50 हजार आदि है.
यह भी पढ़े-
दुकानदार सुकेश्वर ने आशंका जताई है, कि किसी ने द्वेषतावश पेट्राल छिड़क कर दुकान में आग लगा दिया है. वृहस्पतिवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच निरीक्षण किया. इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसपर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद