Hajipur News:बच्चों के द्वारा फसल नुकसान करने को लेकर दो गुटों में हुई जमकर मारपीट जिसमें कई लोग घायल।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / नागमणि
लालगंज : थाना क्षेत्र के पूरखौली पंचायत के वार्ड संख्या दो के पूरखौली गांव में फसल नुकसान के विवाद को लेकर दो गुटों में हुई जमकर मारपीट जिसमें दोनों पक्षों के लोग बुरी तरह घायल हुए सभी घायलों को लालगंज रेफरल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया जहां पर सुधीर राम पिता खखन राम ने बताया कि हमारे पड़ोसी खीरा के फसल को लेकर हमारे बच्चों से विवाद करने लगे जब हमने पूछताछ के लिए गया तो भदई राम उनकी पत्नी सभी लोगों ने मिलकर हम पति पत्नी को लाठी डंडे से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया .
यह भी पढ़े-
जिसके बाद पड़ोसियों के द्वारा हमें अस्पताल लाया गया है जहां इलाज चल रही है। मारपीट की घटना की सूचना लालगंज थाने को लिखित आवेदन देकर दिया गया है। वही इस संबंध में लालगंज थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद