Hajipur News :नौकरशाही और भ्रष्टाचार को लेकर लालगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया.
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / नागमणि
लालगंज : 24 अप्रैल 2023 सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट)अंचल कमिटी लालगंज के आह्वाहन पर लालगंज थाना सहित तमाम सरकारी कार्यालयों में व्याप्त कुव्यवस्था,घूसखोरी, यात्रियों का दोहन ,थाना क्षेत्र में बढ़ रहे बेलगाम अपराध पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों के पूर्ति हेतु लालगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर आक्रोश पूर्ण धरना प्रदर्शन अंचल सचिव सह वैशाली जिला कमेटी सदस्य डॉ राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने झंडा बैनर से लैश होकर सुसज्जित,अनुशासित विशाल जुलूस गंडक प्रोजेक्ट मैदान लालगंज से निकाला जो तीनपुलवा चौक,शुक्ला मार्केट, महावीर चौक, गांधी चौक, थाना रोड होते हुए प्रखंड कार्यालय की ओर बढ़ा,.
यह भी पढ़े-
जुलूस में इंकलाब जिंदाबाद, भ्रष्ट प्रशासन मुर्दाबाद, बेलगाम अपराध पर रोक लगाओ,घोरपरास से किसानों को निजात दो, घोरपरास को मारकर दफन करो, महंगाई पर रोक लगाओ, बेरोजगारी पर रोक लगाओ, रजिस्ट्री ऑफिस में घूसखोरी बंद करो,रसोई गैस सहित पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि पर रोक लगाओ, बी डी ओ सी ओ होश में आओ, पुलिस पदाधिकारी होश में आओ, दाखिल खारिज में घूसखोरी बंद करो, सभी सरकारी हाट बाजार को अतिक्रमण मुक्त करो, लालगंज से सभी मार्गों में सरकार द्वारा निर्धारित किराया लागू करो, स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाना बंद करो,निजी स्कूलों में लूट खसोट बंद करो, लालगंज में अवैध नर्सिंग होम का संचालन बंद करो, यूरिया का कालाबाजारी बंद करो, लालगंज थाना में आम जनता द्वारा दिए गए आवेदन का प्राप्ति रसीद देना सुनिश्चित करो, पुलिस प्रशासन होश में आओ आदि गगनभेदी नारा लगा रहे थे।
यह भी पढ़े-
जुलूस प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया फिर सभा में तब्दील हो गया।सभा की अध्यक्षता पार्टी के अंचल सचिव सह वैशाली जिला कमिटी सदस्य डॉ राजेंद्र शर्मा ने किया। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने एक स्वर से कहा कि लालगंज में दिनदहाड़े हत्या का सिलसिला जारी है।अपराध पर प्रशासन का कोई अंकुश नहीं है। अपराधी खुलेआम घूम रहा है नतीजतन आम जनता भयाक्रांत है। लालगंज प्रखंड के सभी सरकारी कार्यालयों में कुव्यवस्था एवं भ्रष्टाचार चरम पर है।आम जनता अपनी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है।यहां के पदाधिकारी हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं।ऐसी स्थिति में आम जनता का आक्रोश बढ़ना लाजमी है। केंद्र व राज्य सरकार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पर कोई कंट्रोल नहीं कर पा रही है।
यह भी पढ़े-
एक तरफ विकास का ढिंढोरा पीटा जा रहा है तो दूसरी तरफ मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। मजदूर एक राज्य से दूसरे राज्य में काम के लिए घूमते फिर रहे हैं। मजदूर भूखे सोने पर मजबूर हैं। उनके बच्चे की पढ़ाई, स्वास्थ्य चिकित्सा भी सही से नहीं हो पा रहा है। यह हालत पूंजीवादी सरकारों के आने जाने से बदलने वाला नहीं है। इस शासन व्यवस्था में अमीर अमीर होते जा रहे हैं तो गरीब गरीब होते जा रहे हैं।अमीर और गरीबों के बीच की खाई चौड़ी होती जा रही है। सरकार में शामिल लोग मौज मस्ती करने में लगे हुए हैं। जनता की गाढ़ी कमाई हवा में उड़ाया जा रहा है। इसलिए देश में समाजवादी क्रांति की आहट आ रही है। समाजवादी क्रांति ही इन सारी समस्याओं का निदान कर सकता है। जब देश में औद्योगिक विकास होगा, हर हाथ को काम मिलेगा, सभी को शिक्षा, चिकित्सा, आवास, रोजगार मिलेगा। तब आम आदमी एक साथ खुशहाल जीवन जी सकेंगे।हम किसान, खेत-मजदूर, कामगार ,छात्र- नौजवान,माताओं-बहनों से आवाहन करते हैं कि आप संगठित होकर आंदोलन के ज्वार को आगे बढ़ाइए तभी इस पूंजीवादी राजसत्ता से क्रांति के जरिए निजात मिल सकेगा और आपके जीवन में खुशहाली आएगा। इस अवसर पर डॉ राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में 07 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी लालगंज के अनुपस्थिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रधान सहायक से मिलकर 23 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी मुखिया से घोरपरास को मारकर दफन करने से संबंधित पत्र की मांग कर डी एफ ओ वैशाली को प्रेषित करने, रसोई गैस सहित पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि पर रोक लगाने, प्रखंड विकास पदाधिकारी लालगंज के ज्ञापांक 114 दिनांक19-01-2022 के आलोक में लालगंज थाना अध्यक्ष द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने,लालगंज थाना सहित सभी सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कुव्यवस्था पर रोक लगाने,पुलिस पदाधिकारी सहित सभी सरकारी कर्मियों को आम जनता से संयमित भाषा में बात करने, दाखिल खारिज में घूसखोरी बंद करने, जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं द्वारा राशन के वितरण में वजन में कमी देना बंद करने तथा किरासन तेल का वितरण करने स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाना बंद करने , नगर परिषद लालगंज में गंदगी की सफाई एवं कूड़े को नगर से बाहर निस्तारण की व्यवस्था करने, शिक्षा के व्यवसायीकरण पर रोक लगाते हुए निजी स्कूलों द्वारा लूट कसोट बंद करने, लालगंज में अवैध नर्सिंग होम के संचालन बंद करने आदि मांग शामिल था। सभा को जिला सचिव ललित कुमार घोष, जिला कमेटी सदस्य विश्वनाथ साहू महेश पासवान, महेश महतो, रामू पंडित,मोहम्मद रुस्तम, विजय ठाकुर , अरुण राम, जय प्रकाश तिवारी, संतोष कुमार सिंह,उमेश सिंह, वशिष्ठ दुबे, महेश्वर शर्मा, सुखदेव भगत, जानकी देवी, आशा देवी, भुल्लर दवी आदि ने संबोधित किया।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद