Patna News :डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती नेहरू युवा केंद्र द्वारा मनाई गई।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
पटना : नेहरू युवा केंद्र,पटना- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में डॉ° भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर पद यात्रा चमन राय मध्य विद्यालय बिहटा टोला से प्रारंभ कर अम्बेडकर नगर बिहटा बाबा साहब अम्बेडकर के प्रतिमा के पास पहुँचकर माल्यार्पण किया गया पद यात्रा में नेहरू युवा केंद्र, पटना के जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस ज्ञान रंजन, आनंद मिश्रा(प्रभारी प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय सिकरिया), मनोज कुमार( सहायक शिक्षक), नीरज कुमार( प्रधानाध्यापक), रत्नेशवर मिश्रा(पूर्व प्रधानाध्यापक), रिना देवी(पूर्व वार्ड सदस्य-14), के साथ आशाकर्मी सहित युवा मंडल व आमजन ने रचा देश का संविधान वों हैं बाबासाहेब अम्बेडकर महान जैसे नारे लगाए गए इस जयंती के अवसर पर प्रखंड बिहटा के द ओशो कोचिंग सेंटर के शिक्षण संस्थान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की चित्र पर माल्यार्पण कर की कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के साथ द ओशो कोचिंग सेंटर के अविनाश कुमार सिंह, मंजीत प्रकाश, मनीष कुमार एवं भूपेंद्र कुमार सभी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया
यह भी पढ़े-
जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह ने कहा की अम्बेडकर ऐसे महापुरुष थें जिन्होंने देश की अखंडता एवं एकता के लिए सतत प्रयास किए, उन्होंने ऐसे संविधान का निर्माण किए जिसमे सभी वर्गों को समानता का भाव मिलें प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस ज्ञान रंजन ने बताया की डॉ° भीमराव अम्बेडकर की भूमिका भारत के निर्माण में बेहद अहम रही हैं . जीवन में सामाजिक स्तर पर व्याप्त चुनौतियों से जूझते हुए बाबा साहब ने भारत के निर्माण में जों योगदान दिए हैं . वों अद्वितीय हैं फिर चाहें बात संविधान निर्माण की हो या फिर शिक्षा, राजनीती व सामाजिक क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सामाजिक समानता के लिए बाबा साहब के प्रयासों का ही नतीजा हैं .
यह भी पढ़े-
Simdega News: सिमडेगा में नियोजन नीति के विरोध में सड़कों पर उतरे आदिवासी छात्र,बंद से आम लोग परेशान
भारत में पिछड़े, शोषित वर्ग को समानता का संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं वहीं आनंद मिश्रा ने बाबा साहब की भूमिका देश के निर्माण में और वंचित वर्ग के उत्तथान में अहम हैं निबंध प्रतियोगिता में 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिए इस प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों में हिंदी में प्रथम स्थान अमित कुमार, द्वितीय प्रिंस कुमार, तृतीय नेहा कुमारी, अंग्रेजी में प्रथम स्थान कोमल कुमारी, द्वितीय शालू कुमारी तृतीय सुधांशु कुमार सभी को जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह ने मेडल देकर सम्मानित किए मंच का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बबलु कुमार ने किया मौके पर अंकित कुमार, आशुतोष कुमार, इशू कुमार के साथ सभी शिक्षणसंस्थान के बच्चें मौजूद रहें।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद