Simdega News:सिमडेगा जिले में एक बार फिर दिखाई दी उग्रवादियों की धमक लगाई पोकलेन में आग
सिमडेगा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर उग्रवादियों की धमक दिखाई दे रही है शनिवार की देर रात पीएलएफआई के उग्रवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया । घटना के बाद पीएलएफआई ने घटना की जिम्मेदारी भी ली । बताया गया है कि विनोद कुमार जैन की कंपनी के द्वारा रसिया मोड़ से माया टकरामा होते हुए सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा था । कंपनी के साइट इंजीनियर संतु कुमार ने बताया कि उग्रवादियों के द्वारा पोकलेन में आग लगाने की सूचना उन्हें ग्रामीणों के द्वारा रविवार को मिली ।
सूचना के आलोक में जब निर्माण स्थल पहुंचे तो देखा कि पोकलेन में आग लग चुकी थी । पोकलेन के समीप पीएलएफआई का पर्चा रखा हुआ था। जिसमें पीएलएफआई के विकास टाइगर नामक उग्रवादी का हस्ताक्षर था । इधर सूचना मिलते ही कोलेबिरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीएलएफआई के पर्चे को अपने कब्जे में कर लिया। इधर एसपी सौरभ कुमार एसडीपीओ डेविड डोडराय , बसिया एसडीपीओ थानेदार भी घटनास्थल कुछ मामले की जानकारी ली । इधर सिमडेगा क्षेत्र में उग्रवादियों की धमक के बाद लोगों में एक बार फिर डर का माहौल देखा जा रहा है विदित है कि 5 माह पूर्व भी पीएलएफआई के उग्रवादियों के द्वारा बिजली सब स्टेशन निर्माण कार्य में लगे 2 वाहनों में आग लगा दी गई थी.
उड़गा में भी जनवरी माह में रेलवे लाइन में लगे वाहनों में भी आग लगाई गई थी हालांकि दोनों ही घटना में शामिल उग्रवादियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज दिया है । एसपी सौरभ कुमार ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की सघनता के साथ जांच कर रही है एसपी ने कहा की घटना स्थल से पीएलएफआई का पर्चा प्राप्त हुआ है पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर अनुसंधान कर रही है जल्दी अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा .
उन्होंने क्षेत्र के सम्मेद को से अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें किसी भी प्रकार की धमकी दी जा रही है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस के दो ताकि कार्रवाई की जा सके . उग्रवादियों के द्वारा वाहन जलाए जाने के संबंध में कोलेबिरा पुलिस ने कांड संख्या 23 /23 के तहत मामला दर्ज किया है थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि दर्ज मामले के आधार पर अनुसंधान एवं छापेमारी अभियान चलाई जा रही है जल्दी पूरे मामले का उद्भेदन किया जाएगा।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद