Ranchi News : कभी हरियाली की चादर ओढ़े आज रनिया के जंगल आग लगने से हुआ वीरान
रांची : रनिया प्रखंड क्षेत्र का जनरल किसी जमाने में विशाल बिहार हुआ करता था एक समय क्षेत्र की हरियाली ऐसी थी की जमीन पर सूर्य की रोशनी भी पड़ना मुश्किल था लेकिन इन दिनों जंगलों की हरियाली गायब हो गई है . जिसका मुख्य कारण है कुछ स्वार्थी चंद लोगों अपने सुविधाओं के लिए जंगल में आग लगा देते हैं .
यह भी पढ़े-
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार प्रतिवर्ष गर्मियों में लोग महुआ चुनने जंगल में जाते हैं . लेकिन उनके बीच सूखी पत्तियों की समस्या दिखाई पड़ती है . जिन्हें साफ सफाई के चक्कर में शाम के वक्त वह लोग आग लगा कर चले जाते हैं .ऐसे में आग की चिंगारी हवा के झोंकों से उड़कर जंगल के अन्य हिस्सों में चली जाती है .जिसका असर जंगल में उग रहे नए पेड़ पौधों पर पड़ता है .
यही नहीं जंगल में रहने वाले जीव जंतु समेत छोटे जंगली जानवर एवं पशु पक्षी अभी आग की चपेट में आ जाते हैं इसी कारण से इन दिनों जंगलों में छोटी-छोटी झारिया तक आग के कारण खत्म हो गई और हरियाली समाप्त हो गया . ऐसे में प्राकृतिक पर भी बुरा असर पड़ रहा है . ग्रामीणों के अनुसार सामूहिक तौर पर जागरूकता अभियान चलाकर के जंगल को उजड़ने के साथ-साथ बचाने का काम किया जा सकता है . ग्रामीणों ने कहा कि अगर हरियाली वापस लानी है तो पहले इस तरह का समस्याओं का समाधान करना पड़ेगा .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद