Simdega News: अब नहीं रहा सिमडेगा नगर परिषद में अध्यक्ष उपाध्यक्ष और पार्षदों का अधिकार, बोर्ड हुआ भंग
सिमडेगा : नगर परिषद बोर्ड का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो गया .बोर्ड भंग होते ही अध्यक्ष उपाध्यक्ष और पार्षदों का भी अधिकार समाप्त हो गया . शनिवार से नगर परिषद में सरकारी बाबुओं का बोलबाला रहेगा . पीएम आवास ,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र एवं साफ-सफाई जैसे कार्यों के लिए अब लोगों को कार्यालय नगर परिषद्के चक्कर लगाने होंगे . क्योंकि जनता द्वारा चुनकर भेजे गए जनप्रतिनिधियों को मिले अधिकार समाप्त हो गया है .
यह भी पढ़े-
गर्मी में जल संकट वाले मोहल्ले में लोगों के लिए पानी का टैंकर बुलाना हो जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाना हो स्ट्रीट लाइट लगवानी हो मोहल्ले या घरों से कचरे का उठाव कराना हो या फिर से प्रधानमंत्री आवास का पैसा चाहिए तो लोग पार्षद को अपनी परेशानी की जानकारी दे कर काम करवा लिया करते थे . लेकिन अब यह सब इतना आसान नहीं होगा . नगर परिषद के कर्मियों पर जनप्रतिनिधियों का दबाव ही खत्म हो गया .
यह भी पढ़े-
विदित है कि सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के अनुसार आरक्षण रोस्टर तैयार किए बिना नगर निकाय का चुनाव नहीं कर सकती है . इस हिसाब से वर्तमान में तुरंत नगर परिषद का चुनाव भी होना संभव नहीं दिखाई दे रहा है . योजनाओं में जनता की भागीदारी भी समाप्त हो गयी . नगर परिषद के बोर्ड बंद होने से शहरों में चल रही योजनाओं में अभी पार्षदों की अनुशंसा पर मुहल्लों के विकास योजना तैयार किया जाता था. बोर्ड भंग होने के बाद योजना लागू करने के लिए जनप्रतिनिधियों और जनता की स्वीकृति लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
चलते रहेंगे विकास के कार्य जनता की समस्याओं का होगा समाधान एसडीओ
एसडीओ महेंद्र कुमार ने कहा कि शुक्रवार को नगर परिषद बोर्ड सरकार के निर्देशानुसार भंग कर दिया गया है . उन्होंने कहा है कि बोर्ड बंद होने से योजनाओं के संचालन में कोई परेशानी नहीं होगी . उन्होंने कहा कि पूर्व में बोर्ड के द्वारा लिए गए सभी निर्णय को नगर परिषद लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है . उन्होंने कहा कि डीसी के निर्देश पर शहर के लोगों की हर समस्या को दूर करने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मी पूरी तत्परता से कार्य करने को तैयार है .
जनता के सहयोग के अति प्रति आभार -पुष्पा कुल्लू
नगर परिषद् अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू ने कहा कि सिमडेगा की जनता ने उन्हें जो प्रेम और स्नेह दिया है . उसके प्रति आभार प्रकट करती हूँ. उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने से पूर्व हमने जो जनता से वायदा किया उस वादे को तक़रीबन हमने पूरा किया .आगे भी सिमडेगा की जनता मौका देगी तो बचे हुए वादे की भी पूरा करेंगे .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद