Sitamarhi News :अलविदा नमाज अदा करने के बाद ईद की तैयारी को लेकर लोगों में एक अलग उत्साह
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी : के बाजारों में ईद की खरीदारी को लेकर अब चहल-पहल चरम पर दिखाई देने लगी है. शुक्रवार को अलविदा नमाज अदा करने के बाद अब ईद की तैयारी को लेकर लोगों में एक अलग उत्साह देखा जा रहा है. भारी संख्या में शहर के मेहसौल चौक, कॉलेज रोड के बाजारों में लोग अपने परिवार के साथ खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं. चाहे बात हो खानपान के दुकानों या कपड़े, साज सजावट, ज्वेलरी, चप्पल, जूते की ही क्यों न हो, दुकानों पर भारी संख्या में लोग अपने पसंदीदा सामानों को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.
यह भी पढ़े-
दरअसल, रमजान के बाद ईद पर अनेक प्रकार के खास व्यंजन लोगों द्वारा तैयार किए जाते हैं, जिसमें सबसे अधिक इस्तेमाल ड्राइ फ्रूट्स का किया जाता है. जैसे काजू, किशमिश, मुनक्का बादाम, अखरोट आदि. शहर के मेहसौल स्थित ड्राई फ्रूटस के दुकानदार मो. नजरुल होदा ने बताया कि रमजान और ईद के मौके पर बाजारों में ड्राई फ्रूट के दामों में कुछ खास बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है. वैसे इन दिनों ड्राई फ्रूट की खरीददारी के लिए भी खास तौर पर रोजा रखने वाले रोजेदार और ईद पर खास व्यंजन बनाने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक देखी जा रही है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद