Simdega News : सिमडेगा डीसी ने बालू के अवैध खनन पर लगाई रोक,अवैध खनन करते हुए पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई
सिमडेगा : डीसी आर रोनीटा एवं एसपी सौरभ कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा एवं अवैध बालू खनन को लेकर बैठक हुई मौके पर विधि व्यवस्था एवं माइनिंग से संबंधित मामलों को लेकर समीक्षा की गई । मौके पर डीसी ने पिछले माह में हुए सड़क दुर्घटना की जानकारी ली। उन्होंने यातायात नियम का पालन सुनिश्चित कराने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का निर्देश भी दिया डीसी ने घुमावदार वाली जगह पर मिरर लगाने का भी निर्देश दिया .
यह भी पढ़े-
हिट एंड रन ड्रिंक एंड ड्राइविंग एवं सड़क दुर्घटना के अंतर्गत मिलने वाले मुआवजे से संबंधित लंबित मामलों की ससमय निष्पादन सुनिश्चित कराने अवैध बालू के उठाओ पर रोक लगाने की बात कही । डीटीओ ओमप्रकाश यादव ने विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि गुड सेमेरीटस योजना के तहत इस वर्ष अब तक 11 लोगों को लाभ दिया गया है । एसपी सौरभ ने समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन को लेकर अभियान चलाने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़े-
साथ ही अवैध खनन करते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र श्रीवास्तव ऐसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा एसडीओ महेंद्र कुमार पंचायती राज पदाधिकारी मोहम्मद शहजाद प्रवेश एसडीपीओ डेविड ए डोडराय आए कार्यपालक अभियंता विजय कुमार सिन्हा विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शमी आलम संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद