Sitamarahi News: सीतामढ़ी के सरकारी स्कूल निजी प्रीमियम स्कूल जैसी दे रही है व्यवस्था
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी: एक ओर जहां सूबे की शिक्षा व्यवस्था बदहाल के कगार पर है शिक्षक और संसाधनों का अभाव है वहीं दूसरी ओर सीतामढ़ी के सरकारी स्कूल निजी प्रीमियम स्कूल जैसी व्यवस्था देकर नजीर पेश कर रही है तस्वीर है सोनबरसा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय छोटी सिंहवाहिनी की जहां न केवल उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान की जा रही है बल्कि बच्चों को शिक्षा के साथ बेहतर संस्कार भी दिए जा रहे हैं .
यह भी पढ़े-
इन सबके बीच निजी स्कूलों की तरह वार्षिक परीक्षा फल समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को प्रोग्रेस रिपोर्ट दिया गया इतना ही नहीं प्रोग्रेस रिपोर्ट के साथ बच्चों को घड़ी और पाठ्य सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया ताकि बच्चों को शिक्षा के प्रति उत्साहित किया जा सके । यह तस्वीर सोनबरसा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय छोटी सिंहवाहिनी का है जहां वार्षिक परीक्षा फल परिणाम के साथ शिक्षक और अभिभावक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन कर उतीर्ण छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावक और विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया .
यह भी पढ़े-
यह कार्यक्रम शिक्षकों ने अपने निजी कोष के तहत किया । इस विद्यालय की चर्चा प्रखंड और जिले में खूब हो रही है। अभिभावक भी विद्यालय की व्यवस्था से काफी खुश हैं।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद