Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Sitamarhi News : बहुमत की तानाशाही पर इतरा रही मोदी सरकार : शम्स शाहनवाज


    Sitamarhi News : बहुमत की तानाशाही पर इतरा रही मोदी सरकार : शम्स शाहनवाज



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / पवन साह 

    • बहुमत की तानाशाही पर इतरा रही मोदी सरकार : शम्स शाहनवाज
    • 2024 में केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प 
    • परिहार, सुरसंड और सीतामढ़ी के दर्जनभर लोग कांग्रेस में हुए शामिल


    सीतामढ़ी: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में संपन्न भारत जोड़ो यात्रा और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से प्रभावित होकर आमजनों का कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का सिलसिला जारी है। बुधवार को सीतामढ़ी जिला कांग्रेस कार्यालय ललित आश्रम में परिहार, सुरसंड और सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र के दर्जनभर लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि शम्स शाहनवाज ने पूर्व उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा और परिहार के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल गफूर अंसारी की उपस्थिति में सभी को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। 


    यह भी पढ़े-


    Hajipur News: वैशाली के बिदूपुर में कर्ज से तंग आकर नानी–नतिनी ने खाई जहर, नतिनी ने तोड़ा दम नानी की हालत नाजुक

    Hajipur News: वैशाली के बिदूपुर में कर्ज से तंग आकर नानी–नतिनी ने खाई जहर, नतिनी ने तोड़ा दम नानी की हालत नाजुक



    इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि शम्स शाहनवाज ने कहा कि बहुमत की तानाशाही पर इतरा रही मोदी सरकार  गरीब, किसान-मजदूर, अकलियत और दलित समाज का दमन कर रही है। सत्ता प्रायोजित जुल्म-ज्यादती, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जननायक राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के चरणबद्ध आंदोलन से कांग्रेस के प्रति जनमानस का विश्वास बढ़ रहा है। राहुल गांधी देश की एक मात्र उम्मीद हैं। मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और मुट्ठीभर पूंजीपतियों की सरकार को 2024 में उखाड़ फेंकने के लिए सबको एकजुट होकर लड़ना होगा। 

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Bihta News :मध्य विद्यालय सदिसोपुर के 6 छात्रों ने बिहटा का नाम रोशन किया


    जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा और परिहार प्रखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल गफूर अंसारी ने कहा कि कांग्रेस की हालत खराब नहीं है बल्कि देश के हालात खराब हैं। कांग्रेस की मजबूती से ही देश सशक्त और बुलंद होगा। 


    कांग्रेस में आस्था व्यक्त कर अब्दुल हफीज, मो.इरफान, संतोष कुमार, सिराज अहमद अंसारी, सदरे आलम, डॉ.राजीव यादव, राजेश राज, नवल किशोर, जगदीश प्रसाद, नागेंद्र साह, मो. अनवारूल, हरि किशोर ठाकुर, नंदन कुमार, अमर कुमार, कुंदन कुमार, जय शंकर प्रसाद, मो.एहसान, तनवीर हुसैन, मंसूर आलम, मो.अलीम, सुरेंद्र कुमार आदि ने पूरे परिवार के पात्र सदस्यों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने और राहुल गांधी जी का संदेश जन-जन तक पहुंचने का संकल्प लिया। 

    यह भी पढ़े-

    प्रदेश प्रतिनिधि अफाक खान, प्रमोद कुमार नील, रकटू प्रसाद, संजय कुमार बिररख, रितेश रमण सिंह, डॉ.राजीव कुमार काजू, परिहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष एमआई आदिल, बिरेंद्र राम, रंधीर चौधरी, मोनी गुप्ता, नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, डुमरा प्रखंड अध्यक्ष हैदर अंसारी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहन कुमार, रोशन झा बिट्टू, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सरफराज शेख, सेवा दल अध्यक्ष आलोक सिंह, आलोक राठौर, मनोज सिंह, राहुल रमेश, अफजल राणा, धीरज सिंह, दिलकश खान, मुश्ताक सरवर, शेख गुलाब, रफीक अंसारी, राजीव कुशवाहा, राज करण यादव, गुलशन कुमार, अरुण कुमार वर्मा आदि ने सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया है और कहा कि उपरोक्त सदस्यों के कांग्रेस परिवार में शामिल होने से पार्टी संगठन मजबूत होगा।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728