Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    West Bengal News : कब तक हिंदुओं पर हमले करती रहेगी ममता सरकार ,स्मृति ईरानी


    West Bengal News : कब तक हिंदुओं पर हमले करती रहेगी ममता सरकार ,स्मृति ईरानी


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / सुजीत कुमार विस्वास 

    नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। स्मृति ईरानी ने सीएम ममता बनर्जी पर पत्थरबाजों को क्लीन चिट देने का आरोप लगाया।


    'कब तक हिंदू समुदाय पर हमले करती रहेंगी ममता'

    स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव हुआ, लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पत्थरबाजों को क्लीन चिट दे दी, जिन्होंने कानून अपने हाथ में लिया और रामनवमी की शोभा यात्रा पर हमला किया। उन्होंने कहा सवाल यह है कि ममता बैनर्जी  कब तक हिंदू समुदाय पर हमले करती रहेंगी।


    यह भी पढ़े-

     Simdega News:सिमडेगा नगर परिषद स्वच्छ उत्सव के तहत मशाल जुलूस निकाला गया, लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली

    Simdega News:सिमडेगा नगर परिषद स्वच्छ उत्सव के तहत मशाल जुलूस निकाला गया, लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली


    2022 में लक्ष्मी पूजा के दौरान भी हुई थी घटना- स्मृति

    ईरानी ने आगे कहा यह पहली घटना नहीं है, जो ममता के कार्यकाल में हुई है। इससे पहले 2022 में लक्ष्मी पूजा पर जब दलित पूजा कर रहे थे तो उन पर हमला किया गया था। उस समय भी वह चुप थीं। बता दें कि गुरुवार को रामनवमी के जश्न के बीच हावड़ा में दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई वाहनों में आग लगा दी गई थी। जुलूस के दौरान दंगाइयों ने सार्वजनिक और निजी संपत्तियों में तोड़फोड़ की और वाहनों को आग के हवाले कर दिया था।


    बंगाल सरकार ने CID को सौंपी जांच

    बताते चलें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने रामनवमी के दौरान हावड़ा में हुई हिंसा की जांच शुक्रवार को आपराधिक जांच विभाग (CID) को सौंप दी है।। पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी सुनील चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने जांच शुरू की है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से बात की और हावड़ा में भड़की हिंसा की स्थिति का जायजा लिया।

    यह भी पढ़े-


    गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति के बारे में ली जानकारी

    इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार से भी फोन पर बात की थी और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी ली। वहीं, पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर रामनवमी के दौरान हावड़ा में हुई हिंसा की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग की है। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728