Simdega News:सिमडेगा नगर परिषद स्वच्छ उत्सव के तहत मशाल जुलूस निकाला गया, लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली
सिमडेगा : निगम परिषद के आह्वान पर लोगों शुक्रवार को स्वच्छता मशाल जुलूस निकाला. जुलूस में व्यक्तिगत महिला उद्यमी, स्वयं सहायता समूह, सूक्ष्म उद्यम, स्टार्टअप, गैर सरकारी संगठन से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान महिला आइकॉन अग्रणी स्वच्छता पुरस्कार 2023, स्वच्छता यात्रा, जीएफसी इनफ्लुएंस नेटवर्क, स्वच्छता मशाल मार्च, स्वच्छता शपथ आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए.
यह भी पढ़े-
एसडीओ शाह कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य शहरी विकास अभिकरण नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश 8 मार्च से 30 मार्च तक स्वच्छता उत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में मशाल जुलूस निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया एवं स्वच्छ उत्सव मनाया गया.स्वच्छता मशाल जुलूस सिमडेगा नगर परिषद से महवीर चौक से रानी लक्ष्मी बाई और दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए भ्रमण करते हुए अल्बर्ट एक्का मैदान में तत्पश्चात मशाल जुलूस का समापन किया गया.
| तस्वीर @ वी न्यूज 24 |
क्षेत्र को स्वच्छ रखने की शपथ ली
इस दौरान लोगों ने सिमडेगा नगर परिषद् क्षेत्र को स्वच्छ रखने की शपथ ली. कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू एवं एसडीओ शाह कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र कुमार समेत सिटी मैनेजर आकाश डेविड सिंह प्रफुल्ल बोदरा मिशन प्रबंधक सुनीता कुमारी कई वार्ड पार्षद नगर परिषद के कर्मी डे एनयूएलएल के एस एस जी ग्रुप की लगभग आठ सौ दीदी शामिल हुए. मौके पर एसडीओ ने कहा कि स्वच्छता का प्रतीक यह मशाल लोगों को दिलों मे स्वच्छता के प्रति चेतना एवं शहर को साफ सफाई रखने की निष्ठा को दर्शाता है उन्होंने लोगों को शहर को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में नगर परिषद का सहयोग करने की लोगों से अपील की .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद