Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Bengal News :- बंगाल के कूचबिहार में केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया

    Bengal News :- बंगाल के कूचबिहार में केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / एजेंसी रिपोर्ट 

    कोलकाता, एजेंसी। अगले महीने पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव होने हैं, लेकिन बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर राजनीती टकराव देखने को मिल रहा है .अभी का ताजा मामला  बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटना सामने आई है। मामला कूचबिहार के बीडीओ कार्यालय का है। जहां साहेबगंज बीडीओ कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।


    यह भी पढ़े-

    Uttarkashi News:-मारा जायेगा चिन्यालीसौड़ काआदमखोर गुलदार(बाघ) ,पीड़ित परिवार को मिलेगा मुआवजा

    Uttarkashi News:-मारा जायेगा चिन्यालीसौड़ काआदमखोर गुलदार(बाघ) ,पीड़ित परिवार को मिलेगा मुआवजा



    कूचबिहार में केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक पर हमला

    दरअसल, केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर शनिवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में हमला किया गया। प्रमाणिक के काफिले पर दिनहाटा इलाके में यह दूसरी बार हमला हुआ है। पहली घटना 25 फरवरी को हुई थी। प्रमाणिक ने आरोप लगाया है कि शनिवार दोपहर जब उनका काफिला दिनहाटा से गुजर रहा था, तभी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काफिले पर हमला किया। इस हमले में भाजपा के कुछ कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Jayngar News:- डोरवार पंचायत के कुआढ़ स्वास्थ्य उपकेंद्र की खाली जमीन पर अवैध कब्जा, पूर्व एएनएम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज


    पुलिस पर उठाए सवाल

    उन्होंने आरोप लगाया कि उनके काफिले में सवार वाहनों को निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े होते हैं, क्योंकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। हालांकि, दिनहाटा से तृणमूल कांग्रेस के विधायक और राज्य के मंत्री उदयन गुहा ने प्रमाणिक के आरोपों को खारिज किया और उन्होंने केंद्रीय मंत्री पर ही क्षेत्र में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।



    टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बम फेंकने का आरोप

    पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निशीथ प्रमाणिक की कार पर बम फेंका गया है, पुलिस सचमुच लाचार हो गई है। उन्होंने कहा उदयन गुहा अपने गुंडों के साथ वहां मौजूद थे। उन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं के हाथों से फॉर्म-बी छीन लिए थे। चुनाव आयोग और राज्य प्रशासन चुपचाप बैठे हैं। अगर किसी मंत्री पर इस तरह हमला किया जा सकता है, तो हम कल्पना कर सकते हैं कि पश्चिम बंगाल की स्थिति क्या होगी। क्या ममता बनर्जी राज्य चला रही हैं?

    यह भी पढ़े- 

    .com/img/a/

    Sitamarhi News:- रून्नीसैदपुर में भूमाफियाओं ने विधवा महिला व उसकी चार बेटियों को बुरी तरह से पीटा


    क्या बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार

    वहीं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात की। उन्होंने कहा- 'मैंने राज्यपाल को हिंसा के बारे में सब कुछ बता दिया है, उन्होंने हमें बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को रोकने के लिए सभी सक्रिय और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने हमसे कहा कि सारे इंतजाम किए जाएंगे।


    यह भी पढ़े-

    ममता बनर्जी पर साधा निशाना

    पंचायत चुनावों को लेकर टीएमसी नेताओं के साथ सीएम ममता बनर्जी की आगामी बैठक पर पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि उनकी योजना इस बारे में चल रही है कि दूसरों को अपना नामांकन वापस लेने और वोट लूटने की योजना कैसे बनाई जाए। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728