Uttarkashi News:-मारा जायेगा चिन्यालीसौड़ काआदमखोर गुलदार(बाघ) ,पीड़ित परिवार को मिलेगा मुआवजा
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / पूर्व सैनिक भगवती नौटियाल
उत्तरकाशी : जिले के चिन्यालीसौड़ प्रखंड के कोटीसौड़ भड़कोट गांव से बहुत ही दर्दनाक घटना की खबर आ रही है । शुक्रवार की सुबह तकरीबन 9:00 बजे अपने ही घर के नजदीक के जंगल में भागीरथी देवी घास लेने गई भागीरथी पर आदमखोर गुलदार ने झपट्टा मार डाला गुलदार का हमला इतना तेज था कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई .
इससे पहले भी आंगनबाड़ी सेविका बनी शिकार
आपको बताते चले की इससे पहले भी 13 मई को गुलदार ने बड़ीमणि गांव निवासी सुंदरलाल की पत्नी एक आंगनबाड़ी सेविका सुनीता देवी को अपना निवाला बनाया है .अभी तक गुलदार ने तकरीबन 5 लोगों को अपना शिकार बना चुका है . क्षेत्र में गुलदार के हमले में मरने की दूसरी घटना के बाद इलाके के लोगो को शासन प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है .घटना के बाद लोगआक्रोशित है . स्थानीय लोग वन विभाग और शासन प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं .लोगो का कहना है की शासन प्रशासन को हमारी जान माल की कोई प्रवाह नहीं है . क्या हम ग्रामीण इसी तरह डर के साए में कब तक जीते रहेंगे .हम लोग पहले शाम होते घरो में गुलदार के डर से छिप जाते थे . अब गुलदार दिन में भी हमला करने लगा है .
ग्रामीणों में आक्रोश
बताया जा रहा है कि गुलदार महिला को घसीट कर झाड़ियों में ले गया वहां से महिला के शव को निकालने में काफी परेशानी हुई वही ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस कर्मियों को दी . मौके पर पहुचे वन विभाग और पुलिस टीम को ग्रामीणों का आक्रोश सामना करना परा ग्रामीणों में गुलदार की एक बाद एक हमले करने से दहशत का माहोल बना हुआ है .
यह भी पढ़े-
डीएम ने कहा पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलेगा
ग्राम प्रधान शिवराज बिष्ट और वहां के ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र ही गुलदार को नहीं पकड़ा जाता है तो हम वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे . डीएम डीपी बलूनी भी सूचना मिलने पर विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिजनों को मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया चल रही है .साथ ही जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में वन विभाग की टीम को तैनात कर दी गई है और जल्द ही गुलदार को पकड़ लिया जाएगा .
यह भी पढ़े-
यमुनोत्री विधायक ने लिखे पत्र
आदमखोर गुरुद्वार द्वारा भागीरथी देवी को मारने के बाद तथा चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के दिचली गमरी, दशगी हातड पट्टी मैं बढ़ रहे आदमखोर गुलदार के अंतर को देखते हुए यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उत्तराखंड डॉक्टर समीर सिन्हा को पत्र भेजकर जल्द से जल्द नरभक्षी गुलदार को गोली मारने का आदेश देने की बात कही । जिसके बाद वन विभाग के आला अधिकारी हरकत में आ गए । अगर गुलदार नहीं पकड़ा गया तो अंतिम विकल्प के रूप मानव जीवन के लिए खतरनाक घोषित कर गुलदार को गोली मारने का आदेश जारी कर दिए गए हैं।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद