Delhi Ncr News :- डीयू के साउथ कैंपस में कॉलेज गेट के पास छात्र की चाकू मारकर हत्या
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / अमित मेहलावत
नई दिल्ली :- दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के साउथ कैंपस में आर्यभट्ट कॉलेज के गेट के पास महिला मित्र को लेकर हुए झगड़े में चार छात्रों ने बीए प्रथम वर्ष के छात्र पश्चिम विहार का रहने वाला निखिल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।पिछले रविवार को जब इन लोगों का कॉलेज में झगड़ा हुआ था तब पहले एक छात्र ने निखिल की गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मार दिया था।
यह भी पढ़े-
इस बात को लेकर निखिल ने उसकी बुरी तरीके से पिटाई कर दी थी।उस वक्त छात्र निखिल को देख लेने को धमकी देकर वहां से घर चला गया था। कल रविवार को वह चार साथियों के साथ निखिल की हत्या करने के लिए कॉलेज पहुंचा था। पुलिस ने स्कूटी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपित में एक का नाम हारून है।
यह भी पढ़े-
दो छात्र गिरफ्तार
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक निखिल के साथ ही एओएल फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। कॉलेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज के जरिये पुलिस आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद