Siwan News: बिहार में गर्मी का कहर, सिवान में भीषण गर्मी से सिपाही की मौत
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / अजित कुमार
सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना में पदस्थापित पीटीसी कलामुद्दीन अंसारी की लू लगने से मौत हो गई। सोमवार की अलसुबह कलामुद्दीन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में कलामुद्दीन ने दम तोड़ दिया। कलामुद्दीन रोहतास के निवासी थे और हुसैनगंज थाना में पदस्थापित थे।
यह भी पढ़े-
थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले दो दिनों से कलामुद्दीन को तेज बुखार की शिकायत थी। इसी बीच रविवार की रात सूचना मिली कि कलामुद्दीन की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद देर रात इलाज के भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद