Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस ने यूक्रेन के दो शहरों पर किया मिसाइल हमला, एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत, 42 घायल

    रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस ने यूक्रेन के दो शहरों पर किया मिसाइल हमला, एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत, 42 घायल


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / एजेंसी


    कीव, एएनआई। रूस ने मंगलवार को यूक्रेन के दो शहरों क्रेमेनचुक और क्रामाटो‌र्स्क पर मिसाइल हमले किए। वहीं, क्रामाटो‌र्स्क के मध्य में सबसे व्यस्त जगह पर किए गए मिसाइल से हमले में एक बच्चे सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई और 42 से अधिक लोग घायल हो गए। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी है।


    रूसी हमले में चार लोगों की मौत और 42 घायल 

    समाचार एजेंसी एएफपी ने पुलिस के हवाले से बताया कि रूस ने शहर पर सतह से हवा में मार करने वाली दो एस-300 मिसाइलें दागीं। यूक्रेनी आपातकालीन सेवा ने टेलीग्राम पर बताया कि हमले में 42 लोग घायल हो गए। डोनेट्स्क क्षेत्र के सैन्य प्रशासन के प्रमुख पावलो किरिलेंको ने बताया कि रूस का यूक्रेन पर यह हमला मंगलवार स्थानीय समय के मुताबिक करीब साढ़े सात बजे हुआ। उन्होंने कहा कि हम घायलों और मृतकों की संख्या का पता लगाया जा रहा  है। उन्होंने कहा कि हमला जिस जगह पर हुआ वह शहर का केंद्र है और यहां नागरिकों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है।


    क्रेमेनचुक के एक गांव के बाहरी इलाके में गिरी मिसाइल

    यूक्रेन के अधिकारियों के हवाले से सीएनएन ने बताया कि रूस ने दूसरा हमला क्रेमेनचुक के एक गांव में किया। हालांकि, इस दौरान मिसाइल गांव के बाहर जाकर गिरी। यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री इहोर क्लिमेंको ने टेलीग्राम पर कहा कि रूस ने जानबूझकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों को निशाना बना रहा है। मालूम हो कि ठीक एक साल पहले 27 जून 2022 को क्रेमेनचुक पर रूसी मिसाइल हमले में शॉपिंग मॉल में 22 लोग मारे गए थे।   

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728