Sitamarhi News :- सीतामढ़ी, ख़ुशी का माहोल बदल गया मातम में ,शादी होने वाली युवक की करंट लगने से हो गयी मौत
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / एजेंसी
सीतामढ़ी :- भारत नेपाल की सीमा सोनबरसा थाना क्षेत्र के कंहचरीपुर गांव में खुशी का पल मातम में बदल गया जहां एक युवक की शादी रविवार को 25 जून को होने वाली थी वहीं युवक करंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई घर में मातम का माहौल छा गया मौत की खबर सुनते ही आसपास के सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
यह भी पढ़े-
रुनीसैदपुर में होने वाली थी संतोष की शादी।
सोनबरसा थाना क्षेत्र के कचहरी पुर गांव निवासी रामबाबू साह के 24 वर्षीय पुत्र संतोष की शादी रुनीसैदपुर के टिकौली गांव निवासी राम लखन साह की पुत्री शिखा से होने वाली थी लेकिन शादी के दिन ही रविवार की दोपहर संतोष जब पानी का मोटर चला कर नहाने गया उसी दौरान बिजली के करंट के कारण घटनास्थल पर ही संतोष की मौत हो गई स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में संतोष को सोनबरसा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया वही घर में मातम का माहौल छा गया।
यह भी पढ़े-
डॉ मनोज के यहां कंपाउंडर का काम करता था संतोष।
विधान परिषद के सदस्या रेखा कुमारी के पति डॉ मनोज के यहां संतोष कंपाउंडर का काम करता है संतोष की मौत के बाद जहां पूरे गांव में मातम का माहौल है वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भेज दिया है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद