9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू युवा केंद्र, पटना के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद/बिहटा
बिहटा:- नेहरू युवा केंद्र,पटना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में प्रखंड बिहटा के पंचायत सदिसोपुर के मध्य विद्यालय में समर कैम्प में पढ़ रहें बच्चों के साथ योग दिवस मनाया गया . इस मौके पर पंचायत के मुखियापति कवि कुशवाहा(समाजसेवी), प्रीति नंदनी(समाजसेवी), पवन कुमार(समाजसेवी) के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार कुमार मौजूद रहें सभी अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया .
यह भी पढ़े-
इस कार्यक्रम का आयोजन बच्चों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया कार्यक्रम की शुरुवात ऊँ व गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुई बिनीता कुमारी ने बच्चों को विभिन्न आसन व प्रणायाम के बारे में व उनसे होनेवाले लाभ के बारे में बताया इस मौके पर कवि कुशवाहा ने कहा की शरीर को निरोग रखने के लिए योग करना जरुरी है साथ ही शरीर और मन की शांति के लिए भी योग बहुत जरुरी है प्रीति नंदनी ने कहा की योग न सिर्फ योगा दिवस पर करना चाहिए बल्कि हमें नियमित रूप से प्रतिदिन करना चाहिए .
यह भी पढ़े-
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बबलु कुमार ने कहा की आज योग दिवस पर समर कैम्प में पढ़ रहें बच्चों मध्य विद्यालय सदिसोपुर एवं मध्य विद्यालय विलाप में यूथ क्लब के सदस्यों के द्वारा दौड़ प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ पौधरोपण जैसे कार्यक्रम किए गए है साथ ही बच्चों को पुरुस्कार प्रदान किए गए है इस मौके पर रानी कुमारी, लवली कुमारी, आरती मिश्रा एवं आकृति कुमारी उपस्थित रही ,
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद