Sitamarhi News:- सीतामढ़ी में आदर्श फैमिली रेस्टोरेंट समेत दो होटलों में पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा में बीयर की बोतलें बरामद
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी :- शहर के नगर थाना क्षेत्र में सिनेमा रोड स्थित आदर्श फैमिली रेस्टुरेंट समेत दो होटल में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में बीयर की बोतलें बरामद की है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। छापेमारी के दौरान होटल में खाना खा रहे तीन ग्राहकों समेत दोनों रेस्टोरेंट के मैनेजर को भी पुलिस ने अपने हिरासत में लिया है और दोनों रेस्टोरेंट को सील कर दिया।
यह भी पढ़े-
पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से किंगफिशर बियर की कैंट, इंपीरियल ब्लू शराब की बोतलें बरामद की है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर यह कार्रवाई की है। होटल के कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। इसमें जो भी दोषी होंगे उनपर मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद