Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Today Weather Updates : उतराखंड हिमाचल में बारिश ने मचाई भारी तबाही ,बहा ले गए पुल और गौशाला

    Today Weather Updates : उतराखंड हिमाचल में बारिश ने मचाई भारी तबाही ,बहा ले गए पुल और गौशाला


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / गौतम कुमार 

    नई दिल्ली :  दिल्ली एनसीआर में दो चार दिनों से वर्षा बंद है और लोगो को थोड़ी राहत मिली है दिल्ली के निचले इलाके के लोग खुश दिख रहे है इसका मुझी वजह है यमुना के पानी में गिरावट आना लेकिन पहाड़ो में अभी भी बारिश लोगो के लिए मुसीबत ही  बना है .अगर बात करे  हिमाचल की तो यंह  दो एनएच सहित 610 सड़कें बंद हैं। 24 घंटे के दौरान चार जगह भूस्खलन भी हुआ। मौसम विभाग ने आज भी भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। हिमाचल में गुरुवार रात मनाली के अंतर्गत करजां व जगतसुख में बादल फटने से करजां नाले ने भारी तबाही मचाई। जगतसुख के नेहलू नाले का पानी लगो के घरों में घुस गया।


    यह भी पढ़े-

    क्षेत्रीय पार्टी और पारिवारिक पार्टी सत्ता सुख भोगने के लिए एकजुट हो रहे है ? क्या -कांग्रेस बीजेपी से दूर रहकर ये अपनी साख बचा पाएंगे ?

    क्षेत्रीय पार्टी और पारिवारिक पार्टी सत्ता सुख भोगने के लिए एकजुट हो रहे है ? क्या -कांग्रेस बीजेपी से दूर रहकर ये अपनी साख बचा पाएंगे ?


    बादल फटने से आम लोगो संपत्ति को भारी नुकसान

     उत्तराखंड में भी जगह बादल फटने से आम लोगो संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। हिमाचल में शुक्रवार को जहां तीन स्थानों पर बादल फटे। वहीं, उत्तराखंड में पौड़ी के थलीसैंण में बादल फटने से आए मलबे की चपेट में आकर गोशाला और आठ छोटी पुलिया बह गई खेतों को भी मलबे से काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा यमुनोत्री और बदरीनाथ मार्ग कई घंटे बंद रहा। इससे यमनोत्री में दो सौ से अधिक यात्री पड़ावों में फंस गए हैं। राज्य में 85 से अधिक संपर्क मार्ग मलबा आने से बंद हैं। 200 से अधिक गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है।।


     मनाली का कुल्लू से संपर्क कटा 

     हिमाचल के जगतसुख के नेहलू नाले का पानी घरों में घुस गया। सड़क बंद होने से रात दो बजे मनाली का कुल्लू से संपर्क कट गया था। इसके अलावा मंडी जिला के जोगेंद्रनगर के वींचकैंप में बादल फटने से हारगुनैण पंचायत में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव से नागचला, डिगली सड़क व पुल पर मलबा भरने से यातायात प्रभावित है। नकेहड़ सड़क की पुलिया बह गई। शानन परियोजना परिसर के इर्द-गिर्द कीचड़ फैल गया है। किन्नौर जिला के बड़ा कम्बा में शुक्रवार सुबह गाड़ी पर पत्थर गिरने से राकेश कुमार निवासी बड़ा कंबा की मौत हो गई। गाड़ी में सवार अन्य तीन लोग बाहर सुरक्षित हैं।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    सचिन के मकान मालिक ने पाकिस्तानी सीमा हैदर का किया पर्दाफाश, सीमा सचिन से छिपकर करती थी ये काम!



    मुगल रोड़ पर भूस्खलन होने से बंद 

    जम्मू-कश्मीर में दो दिन सुधार के बाद शुक्रवार को मौसम के मिजाज फिर तीखे हो गए। कश्मीर के अधिकांश क्षेत्रों में तेज बारिश व जम्मू में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में कई इलाकों में नदी-नालों में उफान से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई और कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन भी हुआ। वहीं, जम्मू संभाग को पुंछ जिले से कश्मीर को जोड़ने वाले मुगल रोड़ पर भूस्खलन होने से इसे बंद कर दिया गया है। इधर, कटड़ा में माता वैष्णो देवी के महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग पर तड़के फिर भूस्खलन हुआ। 40 से 50 फीट मार्ग क्षतिग्रस्त होने से इसे श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक मौसम के मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .










    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728