Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Seema Haider:- क्या पाकिस्तानी सीमा गुलाम हैदर धर्म बदलेगी तो मिलेगी भारतीय नागरिकता, क्या कहता है भारतीय कानून?


    Seema Haider:- क्या पाकिस्तानी सीमा गुलाम हैदर धर्म बदलेगी तो मिलेगी भारतीय नागरिकता, क्या कहता है भारतीय कानून?


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र विवेक श्रीवास्तव 

    नई दिल्ली:- पाकिस्तान की सीमा गुलाम हैदर को नोएडा के सचिन से पबजी के जरिए इश्क हुआ. 27 साल की सीमा अपने चार बच्चों के साथ गैर-कानूनी तरीके से उनसे मिलने भारत आईं. उन्होंने बच्चों के नाम बदले और अब अपना धर्म बदलने को तैयार हैं. भारत में गैर-कानूनी तरीके के एंट्री लेने के कारण उन पर FIR भी हुई, जिसमें जमानत मिलने के बाद अब वो सचिन के नोएडा स्थित घर पर रह रही हैं. सीमा हैदर के मामले में कई सवाल उठ रहे हैं. जैसे- वो भारत में रह सकती हैं या नहीं? पाकिस्तान से आने वाले लोगों को दी जाने वाली नागरिकता को लेकर कानून क्या कहता है? अगर वो मुस्लिम से हिंदू बनीं तो क्या नियमों में ढील दी जाएगी और उनके मामले में क्या हो सकता है?


    यह भी पढ़े-

    Delhi Flood:-दिल्ली में यमुना हने लगी है शांत धीरे-धीरे हो  रहा है पानी कम ,दिल्ली की सड़के बन गयी नदी

    Delhi Flood:-दिल्ली में यमुना हने लगी है शांत धीरे-धीरे हो रहा है पानी कम ,दिल्ली की सड़के बन गयी नदी



    सीमा हैदर भारत में रह सकती हैं या नहीं?

    भारत में एंट्री लेने के भी कई नियम हैं. पासपोर्ट एक्ट 1920 कहता है कि उस शख्स के पास पासपोर्ट होना चाहिए. वीजा लेना चाहिए. भारत में रहने की अनुमति होनी चाहिए. फॉरेनर एक्ट 1946 कहता है कि अगर विदेशी भारत आते हैं तो वीजा की अवधि तक ही यहां रह सकेंगे. इसके अलावा यहां इससे जुड़े अलग-अलग ऑफिसेेज में एंट्री करानी होगी.


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Mythology:- गौ सेवक उपमन्यु की दूध पीने की इच्छा ने दिला दी दूध का क्षीरसागर


    सुप्रीम कोर्ट के ओन रिकोर्ड  वकील  बिपिन बिहारी सिंह कहते हैं, इस पूरे मामले को देखें तो सबसे बड़ा मुद्दा है कि इन्हें भारत में गैर-कानूनी तरीके से एंट्री ली है. इस तरह ये अवैध प्रवासी हैं. अगर कोई इंसान देश में गैर-कानूनी तरीके से एंट्री लेता है तो कानून कहता है कि उसे डिपोर्ट किया जाएगा यानी उसे वापस उसी देश भेज दिया जाएगा जहां से वो आया है.


    फॉरेनर एक्ट कहता है कि ऐसे लोग जो भारत में गैर-कानूनी तरीके से पहुंचते हैं या वीजा की तय अवधि गुजरने के बाद भी यहां बने रहते हैं तो उन पर कार्रवाई भी हो सकती है. उन्हें 5 साल की जेल और जुर्माना भी लगाया जा सकता है. सीमा हैदर के मामले में इसी को लेकर FIR भी की गई है. अभी उन्हें बेल मिली है और यह केस अभी चलेगा.

    यह भी पढ़े-

    इस मामले में उनका जुर्म सिद्ध भी होगा क्योंकि उन्होंने खुद ये कुबूला भी है कि उन्होंने गैर-कानूनी तरीके से एंट्री ली है. उनका कहना है कि उन्हें मालूम नहीं था कि भारत में एंट्री का यह तरीका गैर-कानूनी है. इस मामले में उन्हें डिपोर्ट किया जा सकता है. ऐसा न होने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है.




    क्या सीमा को मिलेगी भारतीय नागरिकता?

    वकील  बिपिन बिहारी सिंह कहते हैं, भारत में नागरिकता पाने के कुछ तरीके हैं. जैसे- जिस समय संविधान लागू किया गया उस समय जो भी भारत में मौजूद था उसे नागरिकता मिल गई. अगर आप भारत में पैदा होते हैं तो यहां की नागरिकता मिल जाती है.


    तीसरा तरीका रजिस्ट्रेशन होता है. जैसे- अगर यहां का लड़का दूसरे देश की लड़की से शादी करती है या विदेशी लड़की भारतीय लड़के से ब्याह करती है तो वो भारत में नागरिकता पाने के लिए आवेदन कर सकती है.

    ये भी पढ़े-

    .com/img/a/

    सीमा हैदर दिल का मामला है या पाकिस्तानी एजेंट जो नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुयी ,जाने सीमा का पांच सच का झोल


    चौथा तरीका- अगर भारत में 11 से 15 साल से रह रहे हैं तो भी नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन मामलों में नागरिकता तभी मिलेगी जब भारत में आपकी एंट्री गैर-कानूनी न हो.


    पांचवा तरीका- सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट (CAA) कहता है कि अगर आप पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पड़ोसी देश में अल्पसंख्यक (रिलीजियस माइनॉरिटी) के तौर पर रहे रहे थे और धर्म को लेकर प्रताड़ित किए जा रहे थे और 31 दिसम्बर 2014 तक भारत में आ गए थे तो नागरिकता मिली सकती है. इसके लिए सबसे बड़ी शर्त उन देशों में अल्पसंख्यक होना था. सीमा हैदर का मामला भारत में नागरिकता के किसी पैमाने में फिट नहीं बैठता है. इसलिए वर्तमान हालातों के आधार पर नागरिकता नहीं दी जा सकती.


    अगर धर्म बदला तो सीमा हैदर को मिलेगी राहत?

    अगर सीमा हैदर अपना धर्म बदलती हैं तो क्या उन्हें नागरिकता लेने में राहत मिलेगी? इस सवाल का जवाब देते हुए वकील  बिपिन बिहारी सिंह कहते हैं, धर्म बदलने पर भी उन्हें कोई राहत नहीं मिलेगी क्योंकि ये 2014 के बाद मामला है. दूसरा वो पड़ोसी देश में अल्पसंख्यक भी नहीं रही हैं.

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    कान्हा है उतराखंड की बेटी मोनिका नेगी कही ये भी तो नहीं हुयी लव जिहाद के शिकार ?


    देश में अक्सर ऐसे मामले आते हैं जब किसी भारतीय की शादी पाकिस्तान में होती है या वहां के किसी इंसान की शादी भारत में होती है तो उन्हें एक-दूसरे देश की नागरिकता मिलती है, लेकिन सीमा हैदर के मामले में हालात दूसरे हैं.



    कैसे मिल सकती है सीमा हैदर को नागरिकता?

    सीमा हैदर को इसके लिए कानूनी तरीका अपनाना होगा. अगर ये कोर्ट से क्षमा याचना करती हैं और वो मंजूर हो जाती है तो भारत सरकार इन्हें डिपोर्ट करेगी. इसके बाद इन्हें भारत में आने के लिए लीगल तरीका अपनाना होगा. अगर इन्हें भारतीय पुरुष से शादी करनी है तो पहले इन्हें पति को तलाक देना होगा. इसके बाद इन्हें भारतीय शख्स से शादी करनी होगी. इसके बाद इन्हें भारत में नागरिकता के लिए आवेदन करना होगा. अगर भारतीय शख्स के साथ लीगल तरीके से शादी करती हैं तो इन्हें नागरिकता मिल सकती है.

    ये भी देखे 

    .com/img/a/

        Jatoli Shiv Temple:-बेहद चमत्कारी है हिमाचल का यह शिव मंदिर, यहां पत्थरों को        थपथपाने से निकलती है डमरू की आवाज


    ये भी देखे -

    .com/img/a/

    आइये चलते हैं धर्म नगरी उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर ,यहां माता शक्ति के रूप में है पितंग त्रिशूल ,दक्षिण की ओर झुका हुआ है शिवलिंग


    यह भी देखे -

    .com/img/a/

    उत्तरकाशी के ऊँचे हरि पर्वत में बसी है कुटेटी देवी मंदिर में पिंड सवरूप माता काली लक्ष्मी और सरस्वती

     


    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728