Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Sitamarhi News:- भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के तत्वावधान में,जिलास्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ


    Sitamarhi News:- भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के तत्वावधान में,जिलास्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान 

    सीतामढ़ी:- भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के तत्वावधान में रविवार को रेड क्रॉस सोसाइटी सभागार में विश्वकर्मा समाज का जिलास्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मलेन की अध्यक्षता कैलाश ठाकुर एवं संचालन भिखारी शर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद के कर कमलों से भगवान विश्वकर्मा के तैल्यचित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्पमाला अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा उपस्थित अतिथियों का पुष्प माल्यार्पण कर अंग वस्त्रों से सम्मानित कर स्वागत किया गया।



     भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य हर व्यक्ति का जन्म सिद्ध अधिकार है अर्थात प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है की उसे सम्पूर्ण सुखी जीवन व्यतीत करने का अवसर मिले। शिक्षा, स्वास्थ्य मानव जीवन का महत्वपूर्ण पक्ष है जिसके बिना कोई भी व्यक्ति अपने क्षेत्र में उपलब्धि नहीं पा सकता है और न कोई सफलता का अवसर प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता व राजनीतिक चेतना के प्रसार में अपनी भूमिका को शामिल करें। विश्वकर्मा समाज सभी व्यवसायों से जुड़े लोगों का सम्मान करता है। समाज में विश्वकर्मा समाज को सेवक का दर्जा दिया जाता है। 


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Patna News:-बिहटा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत।


    विश्वकर्मा समाज देश की सामाजिक सुरक्षा के प्रहरी है फिर भी हम विश्वकर्मा समाज हर क्षेत्र में वंचित है। आज विश्वकर्मा समाज के हर वर्ग पर उत्पीड़न का समस्या उत्पन्न हो रहा है चाहे वह कोई जो भी क्षेत्र हो। विश्वकर्मा समाज को आवाज देने वाले कोई नेता नहीं है जो उनके आवाज को बुलंद करे। आज इस मंच के माध्यम से मैं अपने समाज के लोगों को आश्वस्त करता हूँ  कि भारतीय विश्वकर्मा महासंघ ने विश्वकर्मा समाज की हक अधिकार एवं राजनीतिक भागीदारी के लिए जन आंदोलन लोकसभा चुनाव 2024 एवं  विधानसभा चुनाव 2025 मिशन के साथ शुरू कर दी है। आप विश्वकर्मा समाज राजनीतिक भागीदारी के लिए अपने आवाज को बुलंद करे। जबकि बेबी चंकी ने कहा कि विश्वकर्मा समाज आजादी से अब तक सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवम राजनीतिक रूप से अपेक्षित है। अब समय आ गया है हम सब अब एकजुट होकर राजनीतिक भागीदारी एवम समाज का निर्माण में अपना योगदान दे। 

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Patna News :-नेहरू युवा केंद्र,पटना ने मनाया विश्व युवा कौशल दिवस



    भारतीय फ्यूल कॉरपोरेशन के निदेशक डॉ. सुधीर शर्मा ने कहा कि यह बैठक अपने आप में अतुलनीय प्रयास है। आज के परिवेश में हम सबों को तन मन धन से मुकुल आनंद का हाथ मजबूत करने की जरूरत है। वहीं सुजाता शर्मा ने समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि किसी भी समाज की शक्ति उस समाज की संगठन पर निर्भर करती है।विश्वकर्मा बंधुओं ज्यादा से ज्यादा संगठन से जुड़े एवम अपनी वैज्ञानिक ज्ञान से संगठन को सशक्त करते हुए विश्वकर्मा समाज को संवर्धित करे। मीना शर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज की जिम्मेदारी है और यह सुनिश्चित करने का एक बड़ा अवसर है और उनका समाज पर सकारात्मक प्रभाव है। मौके पर उपस्थित दिवाकर शर्मा ने कहा कि जैसे शिल्पकार अपनी कलाकृति का छायाचित्र पहले अपने मस्तिष्क में बनाता फिर उसे मूर्त रूप देता है वैसे ही आज के युवाओं को भी सर्वप्रथम लक्ष्य तय करना चाहिए। अगर विश्वास अटल हो तो बाधाएं भी लक्ष्य को पाने में बाधक नहीं बन सकती है।


     कार्यक्रम में अनीता शर्मा, राजू शर्मा, दरभंगा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा, प्रो बी के शर्मा, अधिवक्ता लाल किशोर शर्मा आदि कई वक्ताओं ने अपने - अपने विचार व्यक्त किए। अंत में भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के जिला अध्यक्ष कैलाश ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की आपने महती समय निकालकर अपनी उपस्थिति देकर समाज को एक आईना प्रदान किया है जो अपने आप में बेमिसाल है। कार्यक्रम में हजारों विश्वकर्मा बंधुओं की उपस्थिति रही।

     वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728